एक्सप्लोरर

Etah Crime News: एटा में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर पति-पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Etah News: इस घटना की जनकारी मिलते ही एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह व अलीगढ मंडल के आईजी दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं.

Etah Murder News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले एटा में दिन दहाड़े डबल मर्डर से सनसनी फेल गई, यहां पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गावं श्रीकरा में पति-पत्नी को हमलावरों ने घर में घुसकरा धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया. इसके साथ ही हमलावरों ने उनके 3 साल के मासूम बच्चे पर भी चाकुओं से प्रहार किए. मासूम का इलाज एटा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. वहीं घटना की जनकारी होते ही एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह व अलीगढ मंडल के आईजी दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं.

एटा जिले में कोतवाली देहात छेत्र के श्रीकरा गावं में पति-पत्नी जितेंद्र और पिंकी की हमलावरों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. इन दोनों के शव घर के बरामदे में पड़े मिले हैं. मृतक दंपत्ति के तीन साल के मासूम बच्चे पर भी चाकुओं से हमला किया गया है. इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों ने चार साल पहले ही घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था. मृतिका पत्नी पिंकी पास के ही गांव नगला झट की रहने वाली है और पति जितेंद्र गांव श्रीकरा का रहने वाला है.

युवक के परिजनों ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप

इस हत्याकांड के बाद मृतक जितेंद्र के परिवार वालों ने लड़की पिंकी के परिजनों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस भी इसी एंगल पर घटना के खुलासे में काम कर रही है और पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ जारी है. वहीं डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं, इसके साथ ही टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए.

पुलिस को 112 पर मिली सूचना

घटना स्थल पर निरीक्षण के बाद एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव श्रीकरा में नीचे गैस बिल्डिंग की दुकान है और ऊपर मकान है. पुलिस को 112 पर सूचना मिली की इस मकान में पति-पत्नी मृत पड़े हुए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने कहा कि ये घटना आज सुबह 6 बजे के बाद की है, क्योंकि इनके चाचा ने इनको सुबह 6 बजे दुकान पर देखा था. इस घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छान-बीन की जा रही है. 

Ramcharitmanas Controversy: 'मेरी सुपारी देकर जनता को...' FIR दर्ज होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget