एक्सप्लोरर

UP Electricity Crisis: वाराणसी में बिजली हड़ताल ने छीना लोगों का सुकून, बिगड़ी दिनचर्या के बाद जनता में आक्रोश

Varanasi Electricity Crisis: गृहिणियों ने कहा कि बिजली नहीं है तो पानी भी नहीं है और पानी न होने से सारी समस्याएं खड़ी हो रही हैं. बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं. घर का कोई काम नही हो पा रहा है.

Varanasi News: वाराणसी (Varanasi) में बिजली कर्मियों की हड़ताल ने विकराल रूप ले लिया है. बिजली कर्मियों की मनमानी हड़ताल ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है. गृहिणी से लेकर दुकानदार तक सभी 24 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती के कारण हो रही परेशानी से आक्रोशित हैं. गृहिणियों ने कहा कि बिजली नहीं है तो पानी भी नहीं है और पानी न होने से सारी समस्याएं खड़ी हो रही हैं. बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं और बच्चे भी परेशान हैं. घर का कोई काम नही हो पा रहा है. 

साथ ही बिजली नहीं रहने से दुकानदार को दुकान जल्दी बंद करनी पड़ रही है. लोगों ने कहा कि बिजली कर्मियों और सरकार को आपस में बैठकर समझौता करके जनता की परेशानी को दूर करना चाहिए. आम जनता पैसा देकर बिजली का उपयोग करती है. ऐसे में हमें ही सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है.

दुकानदार कर रहे बिजली की मांग
वाराणसी के दुकानदार अनूप चौरसिया ने कहा कि बिजली न रहने के कारण दुकान जल्दी बंद करके घर जाना पड़ रहा है. गर्मी शुरू हो गई है जिस कारण कोई ग्राहक आता है तो पंखे की डिमांड करता है और बिजली न रहने से दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है. अरुण ने कहा कि इनवर्टर थोड़ा सा बच रहा है जो बिजली ना आने की स्थिति में थोड़ी देर लाइट जलाने के काम आएगा. आम उपभोक्ता जितना बिजली उपयोग करती है उसका बिल देती है. 

दुकानदार ने आगे कहा कि बिजलीकर्मी जनता को क्यों परेशान कर रहे हैं, अगर उनकी कोई समस्या है तो वह सरकार के साथ बैठकर बातचीत करें, उसका हल निकाले. आम जनता को परेशान करने से क्या फायदा है. लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी परेशान हैं.
         
गृहिणियों ने बताई अपनी दिक्कतें 
बिजली कर्मियों की हड़ताल से परेशान गृहिणियों ने कहा कि बिजलीकर्मियों की हड़ताल का 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है. बिजली नहीं आने से पानी नहीं है और त्राहि-त्राहि मची हुई है. साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. घर गृहस्थी करना भी मुश्किल हो गया है, घर के लगभग सभी कामों में पानी की आवश्यकता होती है जो बिजली न आने के कारण नहीं मिल पा रही है. गृहणियों ने कहा कि वह सरकार से मांग करती हैं कि उन्हें बिजली दी जाए. 

यह भी पढ़ें:-

Etah: एटा में 230 अपात्रों को मिल गए पीएम आवास के पैसे, FIR के बाद एक्शन में प्रशासन, अब रिकवरी की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget