एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: मायावती ने BJP और SP पर बोला हमला, कहा- चुनाव तक लुभाने का नाटक शुरू

UP Elections 2022: लंबे समय बाद मीडिया से मुखातिब हुईं मायावती ने आरोपों की झड़ी लगा दी. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी और अन्य पार्टियों ने जनता को लुभाने का नाटक शुरू कर दिया है.

UP Elections 2022: बीएसपी सुप्रीमो मायावती (BSP Chief Mayawati) ने आज बीजेपी और सपा (BJP and SP) पर जमकर हमला बोला. लखनऊ में लंबे समय बाद मीडिया से मुखातिब हुईं मायावती ने आरोपों की झड़ी लगा दी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी और अन्य पार्टियों ने जनता को लुभाने का नाटक शुरू कर दिया है और चुनाव तक उनकी नौटंकी ऐसे ही जारी रहेगा. मायावती ने बीजेपी की हर महीने घोषणाओं पर कहा कि इससे हार का पता चलता है.

प्रलोभन के झांसे में नहीं आनेवाली है जनता- मायावती

उन्होंने कहा कि सपा की तरह कांग्रेस के प्रलोभन पर भी जनता विश्वास करने वाली नहीं है क्योंकि जो वादे किए हैं अगर लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी आधे वादे भी पूरे कर पाती तो देश के ज्यादातर राज्यों से सत्त्ता से बाहर ना होती. पेट्रोल डीजल में थोड़ी कमी पर मायावती ने कहा कि चुनाव बाद बीजेपी वसूल लेगी. उसकी मुफ्त अनाज देने की घोषणा भी चुनाव बाद बन्द हो जाएगी. मायावती ने जिन्ना और अयोध्या फायरिंग के गड़े मुर्दे उखाड़ने पर  बीजेपी और सपा में सांठगाठ का आरोप लगाया.

उन्होंने ये भी कहा कि सपा और बीजेपी की राजनीति हमेशा एक दूसरे की पोषक है. जब सपा सत्ता में होती है तो बीजेपी मजबूत होती है जबकि बीएसपी के सत्ता में आने पर बीजेपी कमजोर होती है. उन्होंने बीजेपी के 300 और सपा के 400 सीटें जीतने की बात पर कहा कि अब चुनाव आयोग को यूपी में सीटें बढ़ाकर 1000 कर देनी चाहिये. उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री योगी जी को बताना चाहती हूं कि उनकी तरह मेरा भी परिवार नहीं है. उन्होंने दिखावे के लिए केवल गेरुआ चोला पहन लिया है. उनका परिवार आरएसएस का परिवार है, जबकि मेरा सर्व समाज ही परिवार है."

बसपा सुप्रीमो ने कहा नहीं होगा किसी से गठबंधन

मायावती ने एक बार फिर साफ किया कि बसपा किसी के साथ कोई गठबन्धन नहीं करेगी. पार्टी से निकाले गए नेता का कोई जनाधार नहीं है. बसपा का दूसरे दलों में जानेवाला नेता अकेले ही जाता है. उसके साथ बसपा का कार्यकर्ता नहीं जाता. बसपा सुप्रीमो बीजेपी, सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां हिन्दू मुस्लिम करने के चक्कर में हैं.

Bengal Post Poll Violence: उत्तरी 24 परगना जिले में हुई हत्या मामले में CBI ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Phone Tapping Case: सीएम अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ, शुक्रवार को होंगे पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
Firozabad News: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
फिरोजाबाद: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget