एक्सप्लोरर

Phone Tapping Case: सीएम अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ, शुक्रवार को होंगे पेश

फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा को एक बार फिर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है.

जयपुर: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा को एक बार फिर नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है.

यह नोटिस केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में भेजा गया है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में शर्मा को एक नया नोटिस भेज 12 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने हाजिर होने को कहा है.

शर्मा को तीसरी बार किया तलब

सूत्रों के अनुसार तीसरी बार है जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शर्मा को तलब किया है. तीसरा नोटिस इस बयान के साथ है कि नोटिस की शर्तों की तामील/अनुपालन करने में विफलता भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता सीआरपीसी की धारा 41 ए(3) और (4) के तहत गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार बना सकती है.

जांच अधिकारी ने नोटिस में कहा कि इस बात का उचित संदेह है कि शर्मा ने संज्ञेय अपराध किया है और उन्हें 12 नवंबर को दिल्ली में अपराध शाखा में अपने जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने का निर्देश दिया. नोटिस के साथ वर्णित दस शर्तों में भविष्य में कोई अपराध नहीं करना, सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करना, मामले के तथ्यों से परिचित किसी व्यक्ति को कोई धमकी, प्रलोभन या वादा नहीं करना शामिल है.

13 जनवरी तक शर्मा के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इससे पहले शर्मा को इस मामले में पूछताछ के लिए 24 जुलाई और 22 अक्टूबर को पेश होने के लिए पहला नोटिस भेजा था लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए. पहले दो नोटिस सीआरपीसी की धारा 160 के तहत थे, जिसमें उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था और तीसरा नोटिस सीआरपीसी की धारा 41.1 (ए) के तहत कुछ शर्तों और बयान के साथ है कि नोटिस की शर्तों का पालन करने में विफलता उन्हें गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार बना सकती है.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने फोन टैपिंग मामले में शर्मा और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल (टेलीफोनिक बातचीत) को इंटरसेप्ट करने के आरोप में शिकायत 25 मार्च को दर्ज करवाई थी जिसके आधार पर एक मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाई कोर्ट ने 13 जनवरी तक शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई करने पर रोक लगाई हुई है.

शर्मा ने फोन टैपिंग में संलिप्तता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने तो केवल सोशल मीडिया पर उपलब्ध क्लिप को फारवर्ड किया था ताकि कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र का खुलासा हो.

यह भी पढ़ें.

BJP के पूर्व MLC टुन्ना पांडेय ने लगा दी गालियों की झड़ी, JDU सांसद कविता सिंह के पति को भी ‘घसीटा’, जानें पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली में 11 नवंबर से शुरू होगा ‘इंप्टी ओपेन बर्निंग कैंपेन’, जानें इसके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget