एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: नतीजों के दिन अखिलेश पर बरसे संजीव बालियान, बृजेश पाठक बोले- जनता ने सपा को पूरी तरह नकारा

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान ईवीएम मुद्दे पर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. वहीं बीजेपी नेता बृजेश पाठक ने कहा कि सपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है.

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए आज का दिन बेहद खास है. दरअसल आज सात चरणों में डाले गए वोटों की गिनती का दिन है. जिसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे और इसी के साथ इस सस्पेंस पर से भी पर्दा उठ जाएगा कि प्रदेश में इस बार कौन सी पार्टी ने जनता के सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल की है. बहरहाल उससे पहले सपा द्वारा राज्य सरकार पर ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan)  ने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है.

संजीव बालियान ईवीएम मुद्दे को लेकर अखिलेश पर जमकर बरसे

बता दें कि दोस्तों के साथ टहलते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने एबीपी न्यूज से खास बातचीच की. इस दौरान वे ईवीएम के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर बरसे.

बीजेपी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है- पाठक

वहीं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने वोटों की गिनती से पहले कहा कि, “ हम लोग पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि हमारी सरकार फिर से आ रही है. भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आ रही है, प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं पर मुहर लगा दी है. हम भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं.समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है.

UP Election Result 2022 Live: योगी की होगी वापसी या अखिलेश यादव मारेंगे बाजी? थोड़ी देर में आने लगेंगे नतीजे

सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी वोटो की गिनती

वहीं वाराणसी के डीएम ने कहा कि, “मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के काउंटिंग एजेंट्स पहुंच रहे हैं. पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है.  वाराणसी कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है.

यूपी की 403 सीटों के लिए सात चरणों मे हुए थे चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू हुआ था. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले गए थे. जबकि वोटों की गिनती आज यानी 10 मार्च को हो रही है. वोटों की गिनती पूरी होने के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे और इसी के साथ पता चल जाएगा कि प्रदेश की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी.

ये भी पढ़ें

Assembly Election 2022 Results: यूपी-उत्तराखंड और पंजाब के चुनावी नतीजे आज, ABP News पर ऐसे देखिए पल-पल की अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget