एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा दावा, सपा-बसपा-कांग्रेस को बताया जहरीला कॉकटेल

UP elections: स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि ''जनता जनार्दन के आशीर्वाद से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.''

UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है, लेकिन प्रदेश की 24 करोड़ जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी. रविवार को लखनऊ के पंचायत भवन में बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में सिंह ने कहा, 'सपा, बसपा और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण के कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है. इनको प्रदेश के शोषित, वंचित और गरीबों के कल्याण की नहीं बल्कि अपनी झोली को भरने की ही चिंता है.'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''इसी कारण ये सब एक साथ मिलकर बीजेपी को रोकना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी.'' उन्होंने दावा किया कि ''जनता जनार्दन के आशीर्वाद से एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.'' सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा, ''विपक्षी दलों के झंडे भले ही अलग अलग हैं पर उनका दिल एक है. कांग्रेस इन सभी दलों की सूत्रधार है और इनका राजनीतिक उद्देश्य एक ही है और उनके नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देना है.''

पार्टी की संगठन शक्ति को बढाना होगा- दिनेश शर्मा

शर्मा ने कहा कि ''इसके लिए पार्टी की संगठन शक्ति को बढाना होगा, बीजेपी का कुनबा बढ़ रहा है, परिवार में नए सदस्य भी जुड़ रहे हैं, उन्हे अपनाना होगा और पार्टी के लिए उनका उपयोग करना होगा.'' उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में जब विपक्ष के नेता अपने घरों में कैद हो गए थे तब बीजेपी के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद के लिए संगठन ही सेवा अभियान चला रहे थे. शर्मा का कहना था कि विपक्षी दलों के लोग कोरोना काल में पीड़ित लोगों के पास नहीं गए जबकि बीजेपी के कार्यकर्ता योद्धा की तरह जूझ रहे थे.

कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों का प्रचार करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जनहित का कोई कार्य किया जाए उसका प्रचार सोशल मीडिया और समाचार पत्रों आदि में जरूर किया जाए. कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे जोश और उत्साह के साथ आपसी मतभेद भुलाते हुए चारों ओर फैल जाएं और बीजेपी की विजय सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें:

UP News: नून नदी का जीर्णोद्धार कराने वाली डीएम प्रियंका निरंजन की पीएम मोदी ने की सराहना, मन की बात में की चर्चा

Meerut News: नगर निगम की मुहिम, शहर में बनाया I Love Meerut सेल्फी प्वाइंट, जानिए क्या है यहां खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget