एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 26 साल से धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, CM योगी को देंगे टक्कर

UP Elections: पिछले 26 साल से धरने पर बैठे कार्यकर्ता विजय सिंह ने गोरखपुर से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

UP Election: मुजफ्फरनगर में भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में पिछले 26 साल से धरने पर बैठे कार्यकर्ता विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गोरखपुर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रचार भी करेंगे जो करहल से चुनाव लड़ रहे हैं.

26 साल से दे रहे हैं धरना
आपको बता दें कि विजय एक स्कूली शिक्षक हैं और वह 26 फरवरी 1996 से अहिंसक धरना दे रहे हैं. उनका दावा है कि 26 करोड़ रुपये की चार हजार बीघा सरकारी जमीन पर भूमि माफिया का कब्जा है.

मुख्यमंत्री के खिलाफ किया था शामली में प्रदर्शन

आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2019 को उन्होंने शामली में हुई बीजेपी की जनसभा में विरोध प्रदर्शन किया था. सिंह का इस घटना पर कहना है कि विरोध के बाद सीएम योगी ने शामली के डीएम को मामले की जांच के आदेश दिए थे. उनका कहना है कि अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है. बता दें कि साल 2012 में वह खेती की जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए पद यात्रा करके लखनऊ पहुंचे थे. उस दौरान सीएम रहे अखिलेश यादव से उन्होंने मुलाकात कर जमीन कब्जा मुक्त कराने की अपील की थी. विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने इसके लिए जांच कमेटी भी गठित की गई थी, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई.

3 मार्च को होगा गोरखपुर में चुनाव

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी,  20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान होगा. 10 मार्च को मतों की गणना होगी. गोरखपुर मंडल में छठे फेज में चुनाव होगा जिसकी तारीख 3 मार्च है. गोरखपुर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: जानिए- अपना दल (के) और समाजवादी पार्टी के झगड़े में किसे होगा नुकसान?

Asaduddin Owaisi Attack: असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले युवकों ने पूछताछ में किया खुलासा, पुलिस को बताया क्यों चलाई गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget