एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसे तंज, बोले- ये सरकार और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है  

UP Assembly Election: अम्बेडकर नगर में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP Government) को घेरते हुए कहा है कि भाजपा ने किसानों को धोखा देने का काम किया है. 

Ambedkar Nagar Akhilesh Yadav Attack On BJP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. सियासी दल एक दूसरे पर तीखे कटाक्ष करते हुए जनता को अपनी तरफ लुभाने की कोशिश में जुटे हैं. इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा सियासी प्रहार किया है. 

भाजपा बचने वाली नहीं है
अम्बेडकर नगर के बसपा के दो दिग्गज नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली. इस दौरान अखिलेश ने कहा कि इन 2 नेताओं राम अचल राजभर लालजी वर्मा के जुड़ने से इस इलाके में भाजपा बचने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां उमड़ा जन सैलाब इतिहास लिखने का काम करेगा और इस बार चुनाव में पिछड़ों का इंकलाब होगा. उन्होंने कहा कि इस रैली का असर सिर्फ अम्बेडकर नगर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश देश में है. 

भाजपा ने किसानों को धोखा देने का काम किया
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मैंने कोशिश की थी कि भीमराव आंबेडकर और लोहिया की विचारधारा एक हो जाए लेकिन उस कोशिश में हम लोग सफल नहीं हुए. अब दुसरे दलों को छोड़कर सपा में लोग आ रहे हैं. मैं बसपा से आए नेताओं से कहना चाहता हूं, जो सपना आपने देखा था उसे पूरा करने के लिए हम आपको सम्मान देंगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा देने का काम किया है. आया दोगुनी करने की बात की थी, लेकिन नहीं हुई. किसान ये बात भूलेगा नहीं कि गाड़ी से कुचल दिया. 3 इंजन की सरकार ने कुचला, दिल्ली लखनऊ और लखीमपुर में कुचला. 

जनता गुस्से में है
अखिलेश यादव ने कहा कि गांव-गांव सिलेंडर बांटे जा रहे थे. सिलेंडर की कीमत बढ़ी है, जनता गुस्से में है. पेट्रोल 100 के पार हो गया है. जब से हार रहे हैं कीमतें नीचे आ रही हैं उत्तर प्रदेश में हार गए तो कीमतें और कम हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि ये सरकार सरकरी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है ये सरकार और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. 

सीएम योगी पर कसा तंज 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लाशें बहा दी, दुनिया मे भारत को बदनाम करवा दिया. ये सरकार शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है. ये सारे काम सपा के शासन काल में हुए हैं, अब भाजपा फीता काट रही है. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने जा रहा है, ये भी सपा ने दिया है. उन्होंने कहा कि जहां जो काम करना चाहिए मुख्यमंत्री वहां वो काम नहीं करते हैं. ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें लैपटॉप चलना नहीं आता है. समाजवादी लोग लैपटॉप भी चला लेंगे जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चला लेंगे. अखिलेश ने कहा कि आज सबसे ज्यादा कस्टोडियन डेथ यूपी में हो रही है. मानवाधिकार ने सबसे ज्यादा नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को दिए हैं, 

ये भी पढ़ें: 

Mustard Oil Price: पेट्रोल-डीजल के बाद यूपी में सस्ता हुआ सरसों का तेल, जानें एक लीटर तेल की कीमत

UP Election: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर जोरदार तंज, 'बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget