एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुकेश सहनी बोले- यूपी में 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'VIP', बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा

UP Elections: बिहार के पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने दावा किया कि उनके अकेले चुनाव लड़ने के कारण बीजेपी को 75 से 100 सीटों पर चुनाव हारना पड़ेगा.

UP Assembly Election 2022: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक व बिहार के पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर 165 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सहनी की पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

सोमवार को सहनी ने बलिया जिला मुख्यालय पर अपनी पार्टी द्वारा आयोजित 'निषाद आरक्षण अधिकार जन चेतना रैली' को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के होने वाले चुनाव में वह 165 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह कितनी सीटों पर चुनाव जीतेंगे, यह‍ मालूम नहीं है क्‍योंकि यह जनता तय करेगी. सहनी ने दावा किया कि उनके अकेले चुनाव लड़ने के कारण बीजेपी को 75 से 100 सीटों पर चुनाव हारना पड़ेगा. उन्होंने बीजेपी को आगाह करते हुए कहा कि संजय निषाद से गठबंधन कर लेने और उन्हें विधान परिषद सदस्य बना देने से उन्हें निषाद समुदाय का मत हासिल नहीं हो पायेगा. उन्होंने संजय निषाद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विधान परिषद सदस्य बनने के लिए संजय निषाद ने बीजेपी से सौदेबाजी कर ली.

फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित नहीं करने दी जा रही है- मुकेश सहनी

बिहार सरकार के मंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार में NDA सरकार में सहयोगी दल होने के बावजूद उन्हें उत्तर प्रदेश में महिला स्वाभिमान की प्रतीक फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित नहीं करने दी जा रही है.

गौरतलब है कि बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए निषाद समाज के संजय निषाद की अगुवाई वाले 'निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल' (निषाद) से समझौता किया है. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी निषाद पार्टी से समझौता किया था लेकिन उन्‍हें समझौते में कोई सीट देने की बजाय संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार बनाया गया और प्रवीण चुनाव जीत गये.

यह भी पढ़ें-

Arvind Kejriwal In Ayodhya: सीएम केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन, साथ ही किया बड़ा एलान

Aryan Khan Drugs Case: लखनऊ पुलिस के सामने सरेंडर करेगा किरण गोसावी? जानिए क्या बोले पुलिस कमिश्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget