एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास के खिलाफ मऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानें- क्या है आरोप?

UP Elections: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अब्‍बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अब्‍बास अंसारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अब्‍बास अंसारी के एक चुनावी जनसभा में कथित तौर पर दिये गये धमकी भरे संबोधन का वीडियो वायरल किये जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने शुक्रवार को बताया कि मऊ कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुभासपा उम्मीदवार अंसारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है.

वायरल हुआ वीडियो

अब्‍बास अंसारी के संबोधन से संबंधित एक कथित वीडियो वायरल किया गया है जिसमें वह अधिकारियों को लक्ष्य कर कहते सुने जा रहे हैं, ' जो आज डंडा चला रहे हैं, यहां पर अगले मुख्यमंत्री होने वाले अखिलेश भैया (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव) से कहकर आया हूं....छह महीने तक कोई तबादला, तैनाती नहीं होगी.... जो है वह यहीं रहेगा.... जिस-जिस के साथ जो-जो किया है... उसका हिसाब किताब यहां देना पड़ेगा.'

केशव प्रसाद मौर्य ने लागाया आरोप

अंसारी के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'कौन सा हिसाब-किताब पूरा करने के ख्वाब देखे जा रहे है, अभी तक हवा का रुख समझ में नहीं आया लगता है--- सपा मतलब गुंडागर्दी.' इसी वीडियो को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्विटर पर साझा कर आरोप लगाया है कि अब्‍बास अंसारी प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine Crisis: सोनू सूद ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को बचाया, छात्रा ने सहायता के लिए एक्टर की तारीफ की

Ukraine से फिरोजाबाद लौटे छात्र ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा था भारतीयों के साथ यूक्रेनियन सैनिकों का बर्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget