एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अंबेडकर नगर में विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- 'हम गन्ना की चिंता करते हैं और वो जिन्ना की'

UP Election 2022: अम्बेडकरनगर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधा. उन्होंने लोगों का आहवान किया कि भक्छकों को घर में आराम दो और योगी जी को काम दो.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधा. उन्होंने समाजवादी पार्टी को भ्रष्टाचार, दुराचार, अन्यायचार का पर्यायवाची बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में 15 आतंकवादियों के खिलाफ केस वापस लिए गए लेकिन बाद में कोर्ट ने चार को फांसी, बाकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. नड्डा ने लोगों से योगी आदित्यनाथ को जिताने की अपील की. 

हम गन्ना की चिंता करते हैं और वो जिन्ना की- नड्डा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सराहते हुए दमदार और ईमानदार बताया. नड्डा ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री से जनता त्रस्त थी और नेता मस्त थे. उन्होंने बसपा और सपा शासन में गन्ने के मिल बेचने का मुद्दा उठाया. नड्डा ने आरोप लगाया कि मायावती राज में 21 और सपा शासन में 11 गन्ने के मिलों की बिक्री हुई जबकि योगी जी ने तीन नई फैक्ट्री खोली. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम गन्ना की चिंता करते हैं और वो जिन्ना की चिंता करते हैं. 90 के दशक का हवाला देते हुए नड्डा ने कहा, "जब मैं हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री था तब उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन आज योगी जी के शासन में बाहर निकल गया. जिंदा समाज काम करने वाले को शाबादी देती है और काम नहीं करने वाले को घर में रखती है."

कांग्रेस पर नड्डा ने हमला बोलते हुए रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया और कहा कि अखिलेश के पिता रामभक्त पर गोली चलवाते थे लेकिन आज मोदी जी के प्रयास से भव्य राम मंदिर बन रहा है. उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ के पुल बांधे. दावा किया कि काशी की वर्षों पुरानी मंशा मोदी जी ने पूरा किया. किसानों का भला मोदी जी ने किसान सम्मान निधि देकर किया. उन्होंने दावा किया कि 5 साल में 30 मेडिकल कॉलेज 2022 तक पूरे हो जाएंगे. विकास की नई कहानी लिखने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत कई एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है. 

नड्डा ने कहा कि अगर माफियाओं को जेल में रखना है तो योगी की सरकार को बरकरार रखना होगा. सपा पर उन्होंने दंगाइयों का साथ देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब योगी जी ने दिया. उन्होंने कहा कि हम भारत को मजबूत करने आये हैं, कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं. 70 साल से कोई 370 नहीं हटा पाया, हमने हटाया. अखिलेश पर नड्डा ने तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. 

Watch: अखिलेश यादव का आरोप, बोले- मुख्यमंत्री के इशारे पर हमारे फोन टैप किए जा रहे, वो शाम को खुद सुनते हैं

Golden Temple Sacrilege: बेअदबी मामले पर गठित SIT दो दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट, केजरीवाल ने जताई साजिश की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget