एक्सप्लोरर

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा

UP Elections: जयंत चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल अपना घोषणापत्र जारी करेगा. उन्होंने कहा कि आरएलडी किसानों की पार्टी है.

UP Assembly Election 2022: पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली हापुड़ के नूरपुर में हुई जन आशीर्वाद सभा में एबीपी गंगा (abp ganga) से खास बातचीत के दौरान जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन 2022 की बात है, उसकी बात 2022 में ही करेंगे. अभी फिलहाल राष्ट्रीय लोक दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूरे अक्टूबर सर्व समाज का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद सभा करेगा.

जयंत चौधरी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की दमन नीति के तहत कार्य कर रही है और उसका उदाहरण लखीमपुर की घटना है. इशारों इशारों में चौधरी जयंत सिंह ने यह जरूर कह दिया राष्ट्रीय लोकदल अपने पुराने लय में लौट रही है जिसका रिजल्ट 2022 में देखने को मिलेगा. जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी ताकत उनका परिवार है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हर शख्स उनके परिवार का सदस्य है. इस बार देश उनके परिवार की ताकत देखेगा.

जयंत चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल अपना घोषणापत्र जारी करेगा जिसमें साफ होगा कि किसानों को ₹6000 नहीं बल्कि ₹12000 दिए जाएंगे. साथ ही असहाय किसानों को ₹15000 की सहयोग राशि देने की घोषणा इस घोषणापत्र में की जाएगी. उन्होंने कहा कि आरएलडी किसानों की पार्टी है और इस पार्टी का हर एक सदस्य कार्यकर्ता एक किसान हैं इसलिए यह पार्टी किसानों का दर्द समझती है. इस बार 2022 में किसानों का मुद्दा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हावी होगा. 

जयंत चौधरी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है

वहीं एबीपी गंगा ने सभा में आए हुए लोगों से बात कर इस रैली के मकसद के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह जयंत के साथ हैं और इस बार जयंत को बड़ी जीत दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे. यह कहना गलत नहीं होगा कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने 2022 के चुनाव को लेकर अपने पैतृक गांव नूरपुर से चुनावी बिगुल फूंक दिया है.

यह भी पढ़ें-

Kanpur में जज के सामने गवाही देने लगा 'मुर्दा' ! लोगों के उड़े होश, जानें- क्या है पूरा मामला

लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से क्या बात हुई? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget