एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में बीजेपी को नहीं मिला एक भी मुस्लिम उम्मीदवार? जानें- इस सवाल का अमित शाह ने क्या दिया जवाब

UP Election News: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसी मुस्लिम को टिकट ना दिए जाने के सवाल पर गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जवाब दिया है.

UP Election 2022: गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम को टिकट ना दिए जाने के सवाल पर कहा है "सबका साथ सबका विकास हमारे लिए सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि यह हमारी सरकार की नीति भी है."

अमित शाह ने कहा "अगर हम किसी मुस्लिम परिवार को फ्री राशन, फ्री गैस कनेक्शन, घर ना मिले तो यह नारा गलत हो जाएगा. या फिर किसी हिन्दू इलाके में बिजली आए लेकिन मुस्लिम इलाकों में बिजली ना मिले. अगर ऐसा होता है तो यह नारा बेकार साबित हो जाएगा."

गृह मंत्री ने कहा "लेकिन पूरे यूपी में देखें तो ऐसा नहीं हुआ है. बिना किसी भेदभाव के लोगों तक योजनाएं पहुंचाई गई हैं."

हमने मुस्लिम को एमएलसी और फिर मंत्री बनाया... अमित शाह
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में गृह ने मंत्री कहा- "हमारा टिकट वितरण जीत के आधार पर होता है. अगर मीडिया,अल्पसंख्यकों और भाजपा के बीच दरार पैदा करेगा तो कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत पाएगा. हमें उम्मीद है कि यह अंतर खत्म हो जाएगा... आप भी इसमें भाजपा की मदद करें. अगर आप यह सवाल पूछें कि 'क्या कोई परिवार इस योजना से छूट गया है?', तो वह अंतर कम हो गया होगा. लेकिन आप पूछते हैं टिकट मिला क्या?... मैं स्पष्टवादी हूं, इसलिए कह रहा हूं."

यह पूछे जाने पर कि "बीजेपी भारत की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है जिसके करोड़ों सदस्य हैं और फिर भी आपको एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं मिला?" अमित शाह ने कहा कि यूपी में साल 2017 में हमने 325 सीटें जीती थीं.  फिर भी हमने एक मुसलमान को एमएलसी और फिर मंत्री बनाया. यूपी विधानपरिषद में हमने जिस एमएलसी को भेजा वह लंबे समय से हमारे कार्यकर्ता हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: महाराजगंज सदर सीट पर सुर्खियों में हैं 'एंबुलेंस कैंडिडेट', जानिए- क्यों लोगों ने दिया उन्हें ये नाम

UP Election 2022: जेपी नड्डा का दावा- करहल सीट से हार रहे हैं अखिलेश यादव, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल
बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget