एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में चौथे चरण के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग कल, इन नेताओं की किस्मत दांव पर

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है. इन 59 सीटों पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है.  इन 59 सीटों पर मोदी और योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई , फतेहपुर, बांदा और उन्नाव की 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा. इस चरण में मोदी सरकार के मंत्री अजय मिश्रा टेनी और कौशल किशोर के साथ-साथ योगी सरकार के कई मंत्रियों और बीजेपी के दिग्गज नेताओं की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अजय मिश्रा टेनी और कौशल किशोर के संसदीय क्षेत्रों में आने वाली विधानसभाओं में बुधवार को मतदान होना है.

योगी सरकार के मंत्रियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री और बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. पाठक पिछली बार लखनऊ मध्य से चुनाव जीते थे लेकिन बीजेपी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है. 1991 से बीजेपी की सबसे मजबूत सीट माने जाने वाले लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री आशुतोष टंडन एक बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं.

चौथे चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार

चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं. इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा. यहां कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा.

सरोजनी नगर सीट से लड़ेंगे राजेश्वर सिंह

सरोजनी नगर सीट से बीजेपी ने प्रदेश सरकार के मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस की ही विधायक रही अदिति सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. हरदोई सदर विधानसभा सीट से बीजेपी ने सपा के विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके नितिन अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और चौथी बार चुनावी मैदान में खड़े हैं. इन दिग्गजों के अलावा ऊंचाहार विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है.

2017 में बीजेपी ने जीती थी इतनी सीटें

2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से 51 सीट पर बीजेपी और एक सीट पर उसकी सहयोगी अपना दल ( एस ) ने जीत हासिल की थी. बीजेपी के लिए इस प्रदर्शन को दोहरा पाना एक बड़ी चुनौती है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में मुस्लिमों को बीजेपी ने क्यों नहीं दिया टिकट? अमित शाह ने दिया यह जवाब

UP Election 20222: बीजेपी विधायक का विवादित बयान, जानिए बीजेपी को वोट न देने वालों के लिए क्या कहा

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget