एक्सप्लोरर

UP Election 2022: दिनेश शर्मा का दावा- यूपी में कोई भी पार्टी अकेले BJP का मुकाबला करने की हालत में नहीं

UP Elections: दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव में गाजीपुर से माफियाओं से मुक्ति का काफिला लखनऊ के लिए निकलना चाहिए, यही शहादत दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी दल अकेले बीजेपी का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है, इसीलिए तमाम तरह के गठजोड़ तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो माफिया अभी तक शान्त थे, चुनाव पास आते ही वे भी सिर उठाने की जुगत में हैं, इसलिए इन ताकतों को जवाब देने के साथ ही इन्हें सफल नहीं होने देना है. उन्होंने कहा कि इसके लिए लोकतंत्र के आगामी महायज्ञ में बीजेपी के पक्ष में वोट की आहुति देने की जरूरत है.

एक बयान के अनुसार गाजीपुर में दिवंगत कृष्णानन्द राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अन्य दलों की सरकारों और बीजेपी सरकार के बीच अन्तर बताते हुए उन्होंने कहा कि अन्य दलों की सरकारें अपने परिवारों के लिए काम करती थीं, जबकि बीजेपी की सरकार जनता के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गन्ने किसानों के बकाए का भुगतान किया है जिसमें पिछली सरकारों के समय के बकाये की भी धनराशि शामिल है. उपमुख्यमंत्री ने पहले की सरकारों पर औने पौने दामों में चीनी मिलों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने बन्द मिलों को भी चालू कराया है.

विपक्ष का उद्देश्य केवल सत्ता पर काबिज होने का है- दिनेश शर्मा

दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाजीपुर को केवल अपराधी और अपराध दिया था और उन सरकारों के समय में संत महात्माओं की पवित्र यह धरती विकास के लिए तरसती रही जबकि वर्तमान सरकार ने गाजीपुर को शिक्षा की शुचिता, स्वास्थ्य की सुविधाएं, मेडिकल कॉलेज, फोर लेन सड़क देने के साथ ही पुल का सपना पूरा किया. उन्होंने कहा कि चुनाव में यहां से माफियाओं से मुक्ति का काफिला लखनऊ के लिए निकलना चाहिए, यही शहादत दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

शर्मा ने कहा, ''विपक्ष का उद्देश्य केवल सत्ता पर काबिज होने का है, इसके लिए वे साम्प्रदायिकता, जातीयता को हथियार बनाकर लोगों को लड़ाना चाहते हैं. आज विपक्ष मुद्दाविहीन है जबकि बीजेपी के लोगों का लक्ष्य राष्ट्रनिर्माण का है. विरोधी दलों के लोग भी बीजेपी के राष्ट्रनिर्माण के यज्ञ में आहुति देने के लिए पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनका मानना है कि राष्ट्र का निर्माण व जनता का कल्याण सही मायने में केवल बीजेपी ही कर सकती है. इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और सरकार के विकास कार्यों की गाथा को सुनाकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएं.''

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: किसानों की घर वापसी की खबर पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, किया ये दावा

UP Election 2022: चुनाव के लिए पुरानी रणनीति अपना रही BJP? जानिए पिछले इलेक्शन में कैसे हासिल की थी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget