एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'हिंदूगर्दी' वाले बयान पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा को दी नसीहत, कहा- सोते हुए सपना...

UP Assembly Election 2022: दिनेश शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार में बुंदेलखंड की विकास गाथा लिखी जा रही है. 44 हजार करोड़ की केन बेतवा परियोजना का बजट में प्रावधान किया गया है.

UP Assembly Election 2022: बीजेपी प्रत्याशियों का प्रचार करने सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज महोबा जनपद पहुंचे. तकरीबन 4 घंटा की देरी से चरखारी कस्बा पहुंचे दिनेश शर्मा ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा विधायक के 'हिंदूगर्दी' वाले बयान पर निशाना साधा.

उन्होंने सपा के नेताओं को संयमित भाषा में बयानबाजी करने की नसीहत दे डाली. अखिलेश यादव के सत्ता वापसी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सपना देखना सबका अधिकार है. सपा वाले सोते हुए सपना देख रहे हैं, लेकिन जो सोता है वह खोता है. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के 'गर्मी' वाले बयान पर सीधा जवाब नहीं दिया. 

बुंदेलखंड में रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा- दिनेश शर्मा

बुंदेलखंड के महोबा जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की कोशिश में जुटी भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. दोनों सीटों से वर्तमान विधायकों को प्रत्याशी बनाया गया है. सदर सीट से राकेश गोस्वामी और चरखारी से बृजभूषण राजपूत चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में चुनावी प्रचार भी अब परवान चढ़ने लगा है.

चार घंटे की देरी के बाद हेलीकॉप्टर से चरखारी पहुंचे दिनेश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और फूल माला पहनाकर स्वागत किया. जनसभा में डिप्टी सीएम को सुनने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित प्रमुख विपक्षी दल सपा पर सीधा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार में बुंदेलखंड की विकास गाथा लिखी जा रही है.

44 हजार करोड़ की केन बेतवा परियोजना का बजट में प्रावधान किया गया है. इससे परिदृश्य बदल जाएगा और बुंदेलखंड की 39 फीसद पलायन करनेवाले आबादी को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के भी प्रोजेक्ट आ रहे हैं और तमाम नई फैक्ट्रियां बुंदेलखंड में लग रही हैं. डिफेंस कॉरिडोर का काम शुरू हो चुका है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे भी अंतिम चरण में है. बुंदेलखंड अब मिसाइल, ऑटोमेटिक राइफल बनाने, चौड़ी सड़कों, हर घर नल, शौचालय, गैस सिलेंडर और सम्मान निधि वाला बन चुका है. ऐसे में उम्मीद है कि मतदाता सहित अन्य दलों के परंपरागत मतदाता भी बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर भारी बहुमत से जिताएंगे. 

बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने का दावा

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में दावा किया कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें फिर एक बार बीजेपी को मिलेगी. उन्होंने मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी के हिंदूगर्दी वाले पर सपा नेताओं को संयमित भाषा इस्तेमाल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि पूर्व में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को भी यही नसीहत दी थी.

हिंदू और मुसलमान को बांटने की बात अब नहीं की जाए. बीजेपी के सबका साथ सबका विकास मॉडल से हिंदू मुसलमान दोनों को लाभ मिला है. अखिलेश यादव के सत्ता वापसी वाले बयान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि सपना देखना हर किसी का अधिकार है. सोने वाले लोग सपना देखते हैं और जो सोता है वो खोता है और जो जागता है वो पाता है और बीजेपी जाग रही है.

सपा के कई जगहों पर प्रत्याशी बदलने पर उन्होंने कहा कि सपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहे. जबरदस्ती बनाए जा रहे प्रत्याशी पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं. यही हाल बसपा और कांग्रेस का भी है. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सीएम योगी के गर्मी वाले बयान को टाल दिया और चले गए. 

संसद में Shashi Tharoor और Jyotiraditya Scindia में हुई नोकझोंक, क्या है पूरा मामला?

UP Election: पीएम मोदी की यूपी में दूसरी जनचौपाल वर्चुअल रैली कल, बीजेपी ने पूरी की तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget