एक्सप्लोरर

UP Election: पीएम मोदी की उत्तर प्रदेश में दूसरी जनचौपाल वर्चुअल रैली आज, बीजेपी ने पूरी की तैयारियां

UP Election News: यह कार्यक्रम 5 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा की 23 विधानसभाओं में होगा. वर्चुअल रैली में 122 स्थानों पर 1 लाख से ज्यादा लोग सीधे जुडेंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की दूसरी वर्चुअल रैली ‘जन चौपाल‘ आज होगी. इसके मद्देनजर गुरुवार को रैली को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया. रैली 5 जिलों की 23 विधानसभाओं को फोकस करते हुए आयोजित की जा रही है, जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा जिले शामिल हैं. भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि वर्चुअल रैली में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा की 23 विधानसभाओं के 122 सांगठनिक मंडलों पर होगी, जिसमें सीधे तौर पर 1 लाख से अधिक लोग जुड़ेंगे.

रैली का संचालन प्रदेश मुख्यालय पर बने वर्चुअल रैली स्टूडियो से किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से रैली में जुड़ेंगे.जन चौपाल रैली की जानकारी देते हुए अनूप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली रैली में मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा. इसके अलावा गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मोदीनगर में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध किए गए हैं. 

Firing on Owaisi Car: किस पर शक, हमले के वक्त वहां क्या थे हालात? काफिले पर गोलीबारी के बाद ओवैसी ने बताया सबकुछ

अलीगढ़ की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास में जनचौपाल रैली का प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था की गई है. हापुड़ जिले में धौलाना, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभाओं के मंडलों में प्रसारण को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है. वहीं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे.

अनूप गुप्ता के मुताबिक इन पांचों जिलों में 122 सांगठनिक मंडलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा. इन स्थानों पर कोरोना गाइड लाइन के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है. इन स्थानों पर कुल 1 लाख से अधिक लोग सीधे जन चौपाल रैली का प्रसारण देखेंगे. इसके अतिरिक्त इन जिलों के 10469 बूथों पर शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन को टेलीविजन के माध्यम से भी रैली दिखाने का आग्रह किया गया है. इसके अतिरिक्त जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं, वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं. इसके अतिरिक्त प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आमजन प्रधानमंत्री को विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे .

यह भी पढ़ेंः UP Election: अखिलेश यादव की 'लाल पोटली' पर राजनाथ सिंह का तंज, बताया क्यों सपा नेता ने इसे हाथों में उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget