एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बघेल-गहलोत संग सचिन भी शामिल

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम शामिल हैं.

UP Election: कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस प्रचारकों के 30 नेताओं की सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और दीपेन्द्र हुड्डा के नाम शामिल हैं. इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी को पहले चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी.

लिस्ट में यह नाम है शामिल
दूसरी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, अभिनेता राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप बिश्नोई, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, परिणीति शिंदे, धीरज गुर्जर और तारिक अनवर शामिल हैं.

कांग्रेस ने किया है 40 प्रतिशत महिलाओं को उम्मीदवार बनाने का एलान
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर चुकी है ऐसे में पार्टी की ओर से अब तक 127 महिला उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है. रविवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी. फिलहाल उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधान सभा के 403 सदस्यों में महिलाएं केवल 40 हैं. कांग्रेस पार्टी महिला और युवाओं के लिये कई ऐलान कर चुकी है. वहीं सोमवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करते हुए डोर टू डोर कैंपेन भी किया.

10 मार्च को आएगा परिणाम
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव सात चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा. जबकि 10 मार्च को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: लखनऊ में सियासी सस्पेंस खत्म, एसपी के बाद बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया, चौंकाने वाले नाम सामने आए

Budget 2022: प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री पर बोला हमला, कहा- हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget