एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी का प्लान तैयार, खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवा वोटर पर नजर

उत्तर प्रदेश में तकरीबन 30 फीसदी युवा वोटर हैं. ऐसे में युवा वोटर के बीच बीजेपी अपनी पैठ मजबूत करने के लिए ऐसे युवाओं के बीच पहुंचने की तैयारी कर रही हैं जिनका किसी भी पार्टी से संबंध न हो.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं बीजेपी लगातार अपने प्रचार को तेज कर रही है. मकसद हैं ज्यादा से ज्यादा वोटर तक पहुंचने का जिससे कि 2017 में मिले अपार बहुमत को फिर से अर्जित किया जा सके. उत्तर प्रदेश में युवाओं को साधने के लिए बीजेपी ने चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जिम्मेदारी दी हैं. अनुराग ठाकुर ने कल लखनऊ में तमाम पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की है.

जिला स्तर पर युवाओं के लिए होगा आयोजन

बीजेपी उत्तर प्रदेश में युवाओं को साधने के लिए प्रत्येक जिले में युवा सम्मेलन का आयोजन करेगी जिससे तमाम युवाओं के बीच केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को पंहुचाकर उनका मत अर्जित किया जा सके. इसके साथ ही खेलों को वरीयता देने वाले अनुराग ठाकुर ने खेलों के जरिये भी युवाओं तक पहुचने का कार्यक्रम बनाया है. बीजेपी खेलेगा जिला व जीतेगा यूपी के नाम पर अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगी जिससे कि युवाओं के बीच पहुंचा जा सके. खेलों में विजेता व उपविजेता को सम्मानित भी किया जाएगा. बीजेपी ये कार्यक्रम अक्टूबर के अंत से शुरू करेगी व युवा सम्मेलन की शुरुआत भी दिसंबर से करेगी.

आम मतदाता पर हैं नजर

उत्तर प्रदेश में तकरीबन 30 फीसदी युवा वोटर हैं. ऐसे में युवा वोटर के बीच बीजेपी अपनी पैठ मजबूत करने के लिए ऐसे युवाओं के बीच पहुंचने की तैयारी कर रही हैं जिनका किसी भी पार्टी से संबंध न हो. इसके लिए बीजेपी नवंबर महीने में 19 महानगरों में कार्यक्रम करने जा रही है जिससे कि नए वोटर व आम युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ा जा सके. इस कार्यक्रम में बीजेपी की ओर से उस क्षेत्र में बतौर वक्ता खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला और उद्योग आदि से जुड़ी हस्तियों को बुलाया जाएगा जिससे कि आम मतदाताओं पर प्रभाव डाला जा सके.

हर वर्ग तक पंहुचने की रणनीति पर काम

बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले युवा, दलित, गरीब, अल्पसंख्यक, महिला आदि अभी वर्गों तक पहुंचने के रणनीति पर काम कर रही है. बीजेपी पहली बार के वोटर व केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से भी संवाद करेगी. अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने के लिए सरकार द्वारा किये गए कार्यों के साथ बीजेपी के पदाधिकारी उनके बीच पहुचेंगे. चुनाव से पहले सभी वर्ग के मतदाताओं तक बीजेपी के कार्यकर्ता पहुचंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर की BJP के साथ वापसी लगभग तय, क्या अब असदुद्दीन ओवैसी का खेल होगा खराब?

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या रामलीला कमेटी को पीएम मोदी ने दी बधाई, चिट्ठी लिखकर दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget