एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- रोजा-इफ्तार करने वाले जनेऊ दिखाने का कर रहे हैं ढोंग

UP Elections: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''बयानवीरों से सावधान रहें, उनकी जमीन खिसक चुकी है. रोजा-इफ्तार करने वाले जनेऊ दिखाने का ढोंग कर रहे हैं.''

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में विपक्ष की सरकारों से कई गुना ज्यादा काम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में बीजेपी को 51 प्रतिशत वोट आप सबके सहयोग व समर्थन से हासिल हुए. 

मौर्य ने अपने समाज के लोगों को जागरुक करते हुए कहा, ''बयानवीरों से सावधान रहें, उनकी जमीन खिसक चुकी है. रोजा-इफ्तार करने वाले जनेऊ दिखाने का ढोंग कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सब ''कुछ जाएं भूल-याद रखें केवल नरेंद्र मोदी और कमल का फूल.'' मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और जनता जनार्दन हमारे साथ है.

तालिबान का समर्थन मतलब मानवता विरोधी शक्तियों को समर्थन- योगी

वहीं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर हमला करते हुए रविवार को कहा 'जो लोग आज जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं वह एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं.' मुख्यमंत्री ने इस दौरान हालांकि किसी का नाम नहीं लिया. मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, 'तालिबान का समर्थन मतलब मानवता विरोधी शक्तियों को समर्थन देना है.'

योगी ने कहा, ''बुद्ध के शांति और मैत्री के संदेश को रोकने की साजिश का हिस्सा है तालिबान का समर्थन करना, तालिबान का समर्थन करने का मतलब आधी आबादी और बच्‍चों का अपमान करना और कुछ लोग उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हमें उनसे सावधान रहना होगा.'' गौरतलब है कि सरदार पटेल की जयंती पर हरदोई की एक सभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के योगदान की सराहना करते हुए उसी कड़ी में जिन्ना (पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना) का भी नाम लिया था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को समझाई सोशल मीडिया वाली रणनीति

UP Weather Report Today: यूपी में चलेगी सर्द हवाएं, पारा गिरने का सिलसिला जारी, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget