एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी ने तैयार किया 100 दिन का विशेष चुनावी कार्यक्रम, मोदी-शाह समेत तमाम दिग्गजों के रहेंगे दौरे

UP elections: बीजेपी ने चुनाव की कुछ ऐसी रूपरेखा तैयार की है कि इस महीने का पूरा कैलेंडर कार्यक्रमों से ही भरा हुआ है. 100 दिन का विशेष चुनावी कार्यक्रम यूपी में पार्टी ने तैयार किया है.

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने यूपी में ऐसी रणनीति तैयार की है कि हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में दौरे पर रहेंगे. वो ना केवल जनसभाएं करेंगे बल्कि करोड़ों की सौगात भी देंगे. वहीं बीजेपी के मुकाबले दूसरे विपक्षी दलों में केवल गिने चुने चेहरे ही दौरे और सभाएं कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव बीजेपी के लिए कितने अहम हैं इसका अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत इन चुनाव में झोंक दी है. पार्टी ने ऐसे कार्यक्रम तैयार किए हैं कि हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार बार यूपी के दौरे पर आ रहे हैं, करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं कर रहे हैं. तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री भी लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे पर रह रहे हैं. अभी 12 और 13 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां वाराणसी में पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर उनका फीडबैक लेंगे, तो वहीं 13 तारीख को समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में जनसभा करने के साथ ही वहां विश्वविद्यालय की सौगात देंगे. इसी महीने 16 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे. साथ ही साथ जो रोड रनवे तैयार किया गया है उस पर फाइटर प्लेन उतारने की तैयारी है.

इस महीने का पूरा कैलेंडर कार्यक्रमों से भरा हुआ है

बीजेपी ने चुनाव की कुछ ऐसी रूपरेखा तैयार की है कि इस महीने का पूरा कैलेंडर कार्यक्रमों से ही भरा हुआ है. 16 तारीख के बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर लखनऊ में 21 या 22 नवंबर को मौजूद रह सकते हैं क्योंकि उस वक्त ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस लखनऊ में होगी. साथ ही साथ केंद्रीय गृह मंत्री भी इसमें मौजूद रह सकते हैं. फिर उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को प्रदेश को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात देंगे. उस दिन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भूमिपूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया है. इतना ही नहीं 14 नवंबर से बीजेपी पूरे प्रदेश में युवोत्थान कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. जिसमें केंद्र सरकार के मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, तमाम यूथ आइकॉन शामिल होंगे. फिर 15 नवंबर से ही बीजेपी का किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहा है. वहीं इन दौरों पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश आ रहे हैं उतना ही जनता इनसे नाराज हो रही है. क्योंकि इनके बार बार दौरे के बाद भी ना महंगाई कम हो रही ना किसानों को उसकी फसल का सही दाम मिल रहा है.

बीजेपी ने यूपी चुनाव में अपनी पूरी फौज उतार दी 

एक तरफ जहां बीजेपी ने इन चुनाव में अपनी पूरी फौज उतार दी है तो वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की तरफ से केवल अखिलेश यादव ही मैदान में हैं, और कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा ही जनसभाएं कर रही हैं. जबकि बसपा सुप्रीमो अभी शायद चुनाव और करीब आने का इंतजार कर रही हैं. सपा के आरोपों पर सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का साफ तौर पर कहना है कि प्रधानमंत्री चाहे एक बार दौरे पर आएं या दस बार, गृह मंत्री चाहे एक बार आएं या पांच बार इससे उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है. वो कहते हैं कि दरअसल इन दलों की जमीन खिसक गई है इसी लिए वो ऐसा कह रहे हैं, साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि विपक्षी दलों को तो सरकार को धन्यवाद देना चाहिए कि उनके अधूरे कामों को पूरा कर रही है.

ज़ाहिर सी बात है बीजेपी किसी भी कीमत पर यूपी की सत्ता अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती और इसीलिए 100 दिन का विशेष चुनावी कार्यक्रम यूपी में पार्टी ने तैयार किया है, जिसके पीछे रणनीति ना केवल पार्टी के हर कार्यकर्ता को चुनाव तक एक्टिव रखने की है बल्कि विपक्षी दलों पर एक मेन्टल प्रेशर बनाने की भी है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का क्या यूपी चुनाव पर होगा असर? बहुत खुश नहीं दिख रही जनता

चुनाव से पहले उत्तराखंड में BJP को आई पूर्व कांग्रेसी सीएम एनडी तिवारी की याद, देगी यह सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget