एक्सप्लोरर

UP Election 2022: भूपेश बघेल का दावा- यूपी चुनाव में BJP को हराएं, डीजल की कीमतों में आएगी कमी

UP Elections: भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी के चुनाव हारने के बाद डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराएं, डीजल की कीमत में और कमी आयेगी.

UP Assembly Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को दावा किया कि बीजेपी सरकार ने कुछ राज्यों में उपचुनाव हारने के बाद डीजल की कीमत में कटौती की थी. बघेल ने किसानों से संबोधित करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराएं, डीजल की कीमत में और कमी आएगी.' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बस्ती जिले की भानपुर तहसील के रुधौली विधानसभा क्षेत्र में बैरवा मंदिर के पास कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'बीजेपी के चुनाव हारने के बाद डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराएं, डीजल की कीमत में और कमी आयेगी.'

वहीं, भूपेश बघेल ने वाराणसी में कहा कि देश में गुजरात मॉडल पूरी तरह नाकाम है इसलिए छत्तीसगढ़ मॉडल की बात हर तरफ हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार से किसान, युवा, व्यापारी, छात्र, महिलाएं सभी त्रस्त हैं. बीजेपी सरकार के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई सोच नहीं है. बघेल ने बस्ती में किसानों से कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब 60 रूपये में डीजल और 400 रूपये में गैस सिलेंडर मिल रहा था तो बीजेपी व स्मृति ईरानी सदन से सड़क तक विरोध कर रहे थे जबकि आज तो डीजल-पेट्रोल शतक पार कर गया है. उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ में जैसे ही मैं सरकार में आया, हजारों किसानों का सैकड़ों करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया गया. 2500 रूपये प्रति क्विंटल में धान/गेहूं किसानों से खरीदा गया. यह कांग्रेस है जो कहती है वही करती है.'

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गाय को गुड़ खिलाकर फोटो छपवा रहे हैं जबकि योगीराज में मवेशी सड़कों और खेतों में रहते हैं. किसानों को अपने खेत बचाना मुश्किल हो रहा है. बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गुजरात मॉडल में बेरोजगारी व गरीबी बढ़ी है और साथ ही महंगाई बढ़ी है. लोगों की आय कम हुई है.

बनारस में हर तरफ गंदगी से भरी गलियां दिख रहीं हैं- भूपेश बघेल

इस बीच, मुख्यमंत्री बघेल ने वाराणसी में कहा कि सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगनी हो जाएगी, जबकि किसानों की आय आधी हो गयी. उन्होंने कहा, 'पूरे उत्तर प्रदेश में खाद की कमी है. जबकि हमारे नेता राहुल गांधी ने जो जो बात कही और जो भी हमारे पार्टी के घोषणा पत्र में थी वो सब हमने पूरा किया. हमने अपने प्रदेश में किसानों के लिए एमएसपी दर अन्य राज्यों की तुलना में अधिक रखी है. हमने किसानों को खाद, बिजली और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई है.'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमारे प्रदेश में उत्तर प्रदेश की तरह आवारा पशुओं की समस्या भी नहीं है. हमने छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया है. युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही व्यापार और उद्योग के लिए व्यापारियों को प्रदेश में अनुकूल माहौल दिया है.' बघेल ने आरोप लगाया कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है. माता अन्नपूर्णा मंदिर जाने का रास्ता बंद किया जा रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बनारस में हर तरफ गंदगी से भरी गलियां दिख रहीं हैं.

यह भी पढ़ें-

Assembly Election 2022: जानिए- साल 2022 में यूपी, यूके, पंजाब सहित सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, कुल सीटें कितनी हैं और किस पार्टी की कहां सरकार है

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget