एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना कहा- चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल को महंगा कर देगी BJP

उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सपा प्रमुख ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार तेल के दाम बढ़ा देगी.

UP Election: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को बीजेपी पर डीजल-पेट्रोल (diesel-petrol) की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा बीजेपी वाले डीजल-पेट्रोल को और महंगा कर देंगे. बहराइच (Bahraich) जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र (Payagpur Assembly Constituency) के पैतोरा मोड़ पर सपा उम्मीदवार मुकेश श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने बीजेपी को जमकर खरी खोटी सुनाई.

सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने कर दिया पेट्रोल-डीजल महंगा
अखिलेश यादव ने कहा, "जब यह बीजेपी वाले सरकार में आए तो इन्होंने डीजल पेट्रोल कितना महंगा कर दिया कि हमारे गरीब भाइयों की गाड़ी भी नहीं चल पा रही है, किसानों का ट्रैक्टर नहीं चल पा रहा है. याद रखना मैं कह कर जा रहा हूं और अखबार भी लिखने लगे हैं कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा बीजेपी वाले पेट्रोल भी ‘200 रुपये लीटर’ कर देंगे. बीजेपी वालों के बयानों और व्यवहार से लग रहा है कि हार के डर से वो हिंसा पर उतर आए हैं और उनका व्यवहार अब कुश्ती में हार रहे पहलवान जैसा हो गया है.''

Trains Canceled Today: Railways ने आज रद्द की इन राज्यों से होकर गुजरने वाली 337 ट्रेनें, सफर से पहले चेक कर लें अपनी ट्रेन का स्टेटस

डर के कारण मुख्यमंत्री के चेहरे पर बजने लगे है बारह
सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी के बयान "अखिलेश 12 बजे सोकर उठते हैं" पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हार के डर से मुख्यमंत्री के चेहरे पर 12 बजने लगे हैं. गाय मां भूखी है और उनकी जान जा रही है, कोई देखभाल करने वाला नहीं है. हमारी सरकार आई तो गायों की रक्षा का भी बेहतर प्रबंध करेंगे. सपा सरकार बनी तो रोजगार का संकट खत्म होगा. यादव ने कोरोना की बदहाली का जिक्र किया और याद दिलाया कि सरकार ने कोरोना काल में जनता को अनाथ छोड़ दिया था. उन्होंने दावा किया कि चार चरणों में हम सीटों का डबल शतक लगा चुके हैं और पांचवें चरण में बीजेपी का सफाया हो जाएगा.

लॉकडाउन में नहीं हुआ उचित प्रबंध
अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके परिवार नहीं हैं वो परिवारों के कष्ट नहीं जान सकते. पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना की एक घटना याद करते हुए कहा कि नेपाल से भारत लौट रहा बहराइच का एक परिवार, लॉकडाउन में सीमा पर फंस गया था, महिला गर्भवती थी और दोनों ओर लॉकडाउन था तभी उस महिला को बेटा पैदा हुआ. मां-बाप ने बेटे का नाम लॉकडाउन सिंह रख दिया. सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की लेकिन हमें पता चला तो हमने अपने एमएलसी द्वारा उसे एक लाख रुपये भेजे थे.

यह भी पढ़ें-

UP Weather Forecast: यूपी में आज कई जगहों पर बारिश की संभावना, जानिए-आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget