एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव का BJP पर तंज- 'जो पैदा करें खाई, वही भाजपाई'

UP Elections: अखिलेश ने कहा, ''इस समय का उत्साह बता रहा है कि साल 2022 में बदलाव होगा. यहां के किसानों और युवाओं ने मिलकर भाजपा को भगाने का फैसला लिया कर लिया है.''

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेरठ के दबथुआ गांव में आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास मुद्दे नहीं बचे हैं और इसीलिए वह अब लोगों के बीच खाई पैदा करने का काम कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'जो पैदा करें खाई, वही भाजपाई.' इस दौरान उन्होंने और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा-रालोद के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की. इस मौके पर चौधरी ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी 'डबल इंजन' की सरकार सबसे पहले 'शहीद' किसानों का स्मारक बनवाएगी.

अखिलेश ने रैली में जमा भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, ''इस समय का उत्साह बता रहा है कि वर्ष 2022 में बदलाव होगा. यहां के किसानों और युवाओं ने मिलकर भाजपा को भगाने का फैसला लिया कर लिया है.'' किसानों आंदोलन की पृष्ठभूमि में, गठबंधन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है. भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र की 136 विधानसभा सीट में से 109 सीट जीती थीं.

सपा प्रमुख ने कहा, ''उनका गठबंधन चाहता है कि किसानों को उनका हक मिले और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर ठोस फैसला हो. लेकिन भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है.'' अखिलेश ने दावा किया कि गठबंधन, किसानों को उनका हक दिलाएगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है. मान छीना है, भाजपा को जाना होगा.'' सपा प्रमुख ने कहा, ''भाजपा सरकार ने हवाई जहाज बेच दिए, एयरपोर्ट बेच दिए, रेलवे स्टेशन बेच दिए. हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ. आज मोटरसाइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है. लेकिन भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं.''

भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं- अखिलेश

अखिलेश ने कहा, ''भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं. वे बस हमारे बीच खाई पैदा करते हैं.'' उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''जो पैदा करें खाई, वही भाजपाई.'' उन्होंने लोगों से कहा कि वे चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की विरासत को बचाने के लिए एकजुट होकर मतदान करें. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासन में, लोगों को महामारी के दौरान खाद और दवा, ऑक्सीजन तथा बिस्तरों के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ा. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान भी लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ा था.

यह भी पढ़ें-

Assembly Election 2022: जानिए- साल 2022 में यूपी, यूके, पंजाब सहित सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, कुल सीटें कितनी हैं और किस पार्टी की कहां सरकार है

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

 

UP Election 2022: अखिलेश यादव का BJP पर तंज- 'जो पैदा करें खाई, वही भाजपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget