एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जसवंतनगर में वोट देने के बाद अखिलेश यादव का हमला, सीएम योगी से पूछा यह सवाल

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा कि उत्तर प्रदेश में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को जसवंतनगर (Jaswantnagar) में अपने बूथ पर मतदान किया. मतदान करने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. सैफई को लेकर लगाए जाने वाले आरोपों पर पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंखें बंद कर रखी हैं तो मैं क्या कर सकता हूं. 

अखिलेश ने कहा कि सैफई में एक दिन में विकास नहीं हुआ है. आखिर सीएम गोरखपुर को एक्सप्रेस वे से क्यों नहीं जोड़ पाए... मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को सुविधा नहीं दे पाए तो जिम्मेदार कौन है? हमारे सीएम को कोई अच्छा काम नहीं करना है और ना देखना है. सपा नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी का हर नेता झूठ बोलता है.

अहमदाबाद मामले में आरोप पर यह बोले अखिलेश
अहमदाबाद ब्लास्ट में एक दोषी के तार सपा से जुड़े होने के आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी दोषी हो उसको सजा दी जाए. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है. इटावा में मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई.

उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले झूठे हैं. जब यूपी का विकास दिखाना था तो चीन, अमेरिका की तस्वीरें दिखाई. बीजेपी से ज्यादा झूठा कोई नहीं है.

सपा नेता ने कहा बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे. हमने पहले 2 चरणों में सैकड़ा पार कर दिया है और इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा.

यह भी पढ़ें:

Kanpur News: वोटिंग करते हुए फोटो शेयर करना मेयर को पड़ा भारी, डीएम ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- उन्हें सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की तकलीफ नजर आती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget