एक्सप्लोरर

UP: बुंदेलखंड में ड्रोन से हो रहा ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण, ये है वजह

राज्य के सभी 80 हजार गांवों में दो साल में ड्रोन से सर्वे करने और ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख यानी घरौली ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की योजना है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देश का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान सर्वे ऑफ इंडिया पहली बार गांवों का ड्रोन की मदद से डिजिटल मानचित्र बना रहा है. डिजिटल मानचित्र के जरिये राज्य के करीब 82 हजार गांवों में ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) तैयार होगा. घरौनी के माध्यम से हर गांव और गांव में बने हर घर का अभिलेख ग्रामीण प्राप्त कर सकेंगे.

बुंदेलखंड के सातों जिलों में ड्रोन की मदद से डिजिटल मानचित्र तैयार करने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है. राजस्व परिषद की देखरेख में हो रहे इस कार्य को अप्रैल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों के गांवों में करीब 45 ड्रोन के जरिये सर्वे का कार्य किया जा रहा है. सर्वे में ड्रोन और पटवारी सर्वे के बाद जो नक्शा तैयार होगा उसमें गांव के मकान और खसरा नंबर के साथ मालिक का नाम भी लिखा जाएगा. इस नक्शे के आधार पर ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) तैयार किया जायेगा. घरौनी को हर ग्रामीण प्राप्त कर सकेगा.

अभी गांवों में बने आवासों का कोई पुख्ता रिकार्ड नहीं

अभी गांवों में बने आवासों का कोई पुख्ता रिकार्ड नहीं था. राजस्व विभाग के पास खतौनी में कृषि भूमि का ब्यौरा तो था लेकिन गांवों में बने मकानों का नक्शा और मकान नंबर नहीं था. जिसका संज्ञान लेते हुए बीते साल केंद्र सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत आधार पर ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनी) तैयार करने का फैसला लिया. केंद्र की इस योजना के तहत राज्य में 575 गांवों में ड्रोन से सर्वे करके करीब आठ हजार गांवों की घरौनी तैयार कर ग्रामीणों को दी गई है. अभी बुंदेलखंड में ड्रोन से सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि 24 अप्रैल के पहले बुंदेलखंड में सर्वे का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से ग्रामीणों को घरौनी वितरित कराने की योजना है. उसके बाद यूपी के अन्य जिलों के गांवों में सर्वे का कार्य किया जाएगा. राज्य के सभी 80 हजार गांवों में दो साल में ड्रोन से सर्वे करने ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख यानी घरौली ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की योजना है.

सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन होंगे

झांसी के जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बताया कि घरौनी के माध्यम से गांवों की यूनिक आईडी बनती है. वहां के मकानों का श्रेणीकरण भी होगा. इससे विवाद कम होगा. खतौनी की तरह ही घरौनी होती है. इससे अवैध कब्जा कम होगा. इससे बहुत सारे लाभ होंगे. सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन होंगे. झांसी में करीब 3200 घरौनी बांट चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी का देश को भरोसा, बोले- कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget