एक्सप्लोरर

UP Free Cylinder: यूपी में इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, फटाफट चेक करें डिटेल

UP News: दीपावली से पहले पीएम उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को झटका लगने वाला है. योगी सरकार की ओर से फ्री सिलेंडर का लाभ लेने से दो तिहाई महिलाएं वंचित हो सकती हैं.

PM Ujjwala Yojna: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pm Ujjwala Yojna) का लाभ ले रही महिलाओं को दीपावली से पहले झटका लगने वाला है. दो तिहाई लाभार्थी महिलाएं दीपावली पर फ्री एलपीजी सिलेंडर (रिफिल) पाने की प्रदेश सरकार की योजना से वंचित रह सकती हैं. इसकी वजह उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों का आधार प्रमाणित न होना बताई गई है.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की करीब दो तिहाई लाभार्थी महिलाएं दीपावली से पूर्व मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (रिफिल) पाने की प्रदेश सरकार की योजना से वंचित रह सकती हैं. खाद्य एवं रसद विभाग के आंकड़ों के अनुसार उज्ज्वला योजना के करीब 54.04 लाख लाभार्थियों का ही आधार सत्यापित है. जबकि निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ प्रदेश में 1.75 करोड़ गरीब महिला लाभार्थियों को दिया जाना है.

आधार वेरिफाइड पर मिलेगा लाभ
खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू के अनुसार सिर्फ आधार प्रमाणित लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आधार वेरिफिकेशन का कार्य पूरा होता जाएगा. मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का लाभ मिल सकेगा. वहीं इंडियन आयल कंपनी के उप महाप्रबंधक रमेश कुमार के अनुसार आधार वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि दीपावली से पहले कितने लाभार्थियों को सरकार की इस योजना का लाभ मिल पाएगा.

मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान
दरअसल योगी सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया है. सरकार ने साल में दो बार अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च के बीच दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया है. खाद्य एवं रसद विभाग की इस योजना को कैबिनेट ने मंगलवार को स्वीकृति प्रदान की है. योजना के तहत लाभार्थी को पहले खुद एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराना होगा और इसके पांच दिन बाद उनके आधार प्रमाणित बैंक खाते में तेल कंपनियों द्वारा राशि भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें: CM Yogi On Hamas: '...इलाज बजरंगबली की गदा ही है', इजरायल-हमास जंग पर बोले सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget