एक्सप्लोरर

कानपुर घटना के पीछे गहरी साजिश, जल्द मामले की तह तक पहुंचेंगे : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने शुक्रवार को कहा, 'पुलिस कार्रवाई हो रही है और दो अपराधी मुठभेड में मारे भी गये हैं. टीमें अभी भी कार्यरत हैं. सीमाएं सील कर दी गई हैं और एसएसपी कई टीमों का 'सुपरविजन' कर रहे हैं.

कानपुर. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुई आठ पुलिसकर्मियों की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि जल्द ही हम मामले की तह तक पहुंचेंगे.

इस घटना के बाद अवस्थी ने शुक्रवार को कहा, 'पुलिस कार्रवाई हो रही है और दो अपराधी मुठभेड में मारे भी गये हैं. टीमें अभी भी कार्यरत हैं. सीमाएं सील कर दी गई हैं और एसएसपी कई टीमों का 'सुपरविजन' कर रहे हैं. कार्रवाई में यहां की और लखनऊ से आयी एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है. हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को जेल पहुंचाएंगे.'

'घटना के पीछे गहरी साजिश' इस घटना के पीछे डीजीपी ने गहरी साजिश का अंदेशा जताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और पुलिस के कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर पर ये कायराना हमला अपराधी तत्वों द्वारा किया गया है और हमला करने के बाद वे भाग गए. यहां जो हमारी पुलिस पार्टी आयी थी, उसको साजिश के तहत... अर्थ मूवर मशीन से रास्ता रोका गया और अंधेरे का फायदा उठाकर हमला किया गया. इस घटना के पीछे गहरी साजिश है.

उन्होंने कहा कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए पता लगाया गया रहा है कि योजना कैसे बनी और वारदात कैसे हुई, इसके पीछे कौन है? डीजीपी अवस्थी से जब पूछा गया कि क्या वारदात में एके-47 का इस्तेमाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कौन से हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों ने किया.

गौरतलब है कि कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र में देर रात अपराधियों के साथ मुठभेड में पुलिस उपाधीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. पांच पुलिसकर्मी, होमगार्ड का एक जवान और एक आम नागरिक घायल भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

कानपुर मामला : विपक्षी दलों के निशाने पर योगी सरकार, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget