एक्सप्लोरर

'सफाचट पार्टी बनने वाली है सपा', वाराणसी में विपक्ष पर जमकर बरसे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Varanasi News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी दौरे में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत जल्द सफाचट पार्टी बनने वाली है.

Keshav Prasad Maurya Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) शुक्रवार के दिन वाराणसी दौरे पर थे. उन्होंने भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन पूजन किया. एबीपी लाइव से बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुत इच्छा थी कि सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन हो और बाबा ने बुला लिया. भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया. देश और प्रदेश के कल्याण के लिए भगवान विश्वनाथ से प्रार्थना है.  इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी और चर्चित नजूल विधेयक पर भी बातचीत की.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नजूल विधेयक पर कहा कि विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजा गया है और इस मामले पर जो भी निर्णय होगा उस पर विचार किया जाएगा. जनता हित में फैसला लेने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है. इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर तंज कसा. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी सफाचट बनने जा रही है, समाजवादी पार्टी द्वारा इस विधेयक को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. उनके पास कोई कार्य नहीं है और ना ही कोई मुद्दा बचा हुआ है. वह भले धोखे से 2024 में कुछ सीट पा गए हों लेकिन   2027 में ही नहीं बल्कि 2029, 2032 व 2037 में भी इनके सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है.

यूपी की सरकार सबसे मजबूत सरकार
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा वाले मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हैं, उनकी सरकार नहीं बनने वाली. माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के नाम पर धोखा दे रही है. ब्राह्मणों के नाम पर धोखा दे रही है. सपा क्या ब्राह्मण की सगी हो सकती है. समाजवादी पार्टी का रिश्ता गुंडों माफियाओं और अपराधियों से है. सपा एक बार धोखा दे चुकी है अब दूसरी बार कभी कामयाब नहीं हो पाएगी. सरकार और संगठन मामले पर फिर से अपनी बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि संगठन से लोग सरकार में जाते हैं और हमने अपनी बात को रखा है. उत्तर प्रदेश की सरकार सबसे मजबूत सरकार है. अखिलेश यादव  राहुल गांधी को आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी.

ये भी पढ़ें: हिन्दू महासभा से जुड़े दो युवकों ने ताजमहल में कब्रों पर चढ़ाया गंगाजल, CISF ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget