एक्सप्लोरर

सोनभद्र की घटना पर स्वतंत्र देव सिंह का बयान, लाशों पर राजनीति कर रही है कांग्रेस

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि प्रियंका गांधी नाटक कर रही हैं। उन्हें पीड़ितों से मिलवा दिया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस लाशों पर राजनीति कर रही हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा।  उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोनभद्र की घटना को दुखद बताया। मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि सभी दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों को भी हटाया है। ये घटना कांग्रेस के कुकर्म के कारण है। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि वे नाटक और राजनीति कर रही हैं। प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारों से मिलवा दिया गया है।

हाल ही में यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस न्याय नहीं चाहती, माहौल बिगड़ना चाह रही है। प्रियंका घड़ियाली आंसू बहा रही, अब ड्रामा बंद करें। लाशों पर राजनीति करना, जमीन कब्जाना कांग्रेस का काम रहा है। यूपी के डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा

सोनभद्र की घटना पर कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है, प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी के कृत्यों की लीपापोती के लिए सियासी ड्रामा कर रही हैं, ये कहना है उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का। दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है, इस समस्या की जड़ कांग्रेस ही है। डिप्टी सीएम ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोनभद्र की घटना में लापरपाही बरतने वाले एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, दारोगा और कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।

कांग्रेस जिम्मेदार

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी और बसपा अपने शासन काल में गरीबों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करती रही है। 1955 से लेकर 1989 के बीच कांग्रेस की सरकार ने उक्त जमीन को गलत तरीके से एक सोसाइटी के नाम कर दी गई। जमीनों पर कब्जा करने का कांग्रेस, सपा और बसपा का पुराना इतिहास रहा है। भाजपा सरकार इसकी जांच करवा रही है। इनके नाम करोड़ों की बेनामी संपत्तियां निकल रही हैं।

सियासी ड्रामा कर रही हैं प्रियंका

डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। इस समस्या की जड़ कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने गरीबों की जमीन को कुछ रसूखों को बांट दी थी। भाजपा सरकार ने इसकी जांच शुरू करवाई। अब इसकी लीपापोती के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सियासी ड्रामा कर रही हैं।

सोनभद्र की घटना पर स्वतंत्र देव सिंह का बयान, लाशों पर राजनीति कर रही है कांग्रेस

सीएम ने लिया सख्त एक्शन

उपमुख्यमंत्री डा. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी जोन के एडीजी पूरे प्रकरण की जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट सौपेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पर सख्त कार्रवाई की। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल,  उपजिला अधिकारी (एसडीएम) घोरावल, घोरावल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर, हलके के दारोगा और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच हो रही है, घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget