एक्सप्लोरर

UP News: मरीजों से बदसलूकी की घटनाओं पर ब्रजेश पाठक सख्त, डॉक्टरों और स्टाफ को दी कार्रवाई की चेतावनी

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों से किसी भी प्रकार की परेशानी या बदसलूकी न हो. ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी."

Deputy CM Brajesh Pathak on UP Health System: उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ खराब बर्ताव की घटनाओं का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम ने ऐसी घटनाओं को लेकर डॉक्टरों और अस्पताल के तमाम कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि "अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.''

अक्सर अस्पतालों में मरीजों के साथ अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा बदसलूकी किए जाने की खबरें सामने आती है जिसे लेकर डिप्टी सीएम ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि "डॉक्टरों और कर्मचारियों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाना चाहिए. मरीजों के साथ रंगदारी और बदसलूकी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी." डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार मरीजों को सुविधा देने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है.

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया दावा

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि "2017 के बाद से अस्पतालों में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार में बदलाव आया है और अस्पतालों में संसाधन भी बढ़े हैं. सरकार इस बात को लेकर लगातार प्रयास कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों को मिले. उन्होंने कहा कि "मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी."

ओटी के बाहर सीसीटीवी लगाने के आदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह भी आदेश दिया कि, "ओटी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. अधिकारी यह देखें कि कैमरे कहां लगे हैं, किसी भी स्थिति में मरीजों से पैसा न लिया जाए और महिला अस्पतालों में भी विशेष सतर्कता बरती जाए. मरीजों को सभी दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. "

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव की बढेगी मुश्किलें! लखनऊ की MP-MLA कोर्ट में हुई FIR, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget