एक्सप्लोरर

पहले गला घोंटा, फिर रस्सी से बांधकर बोरे में रख दी डेडबॉडी, मामा-मामी ने क्यों ली भांजे की जान?

Bairaich News: बइराइच जिले के एक गांव में पुलिस ने एक दंपति को अपने भांजे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हत्या का कारण भांजे को परिवार की लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना था.

Uttar Pradesh Bairaich Crime News: उत्तर प्रदेश के बइराइच जिले के एक गांव में पुलिस ने एक दंपति को अपने भांजे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दंपति ने अपने 22 साल के भांजे को अपने परिवार की एक लड़की के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसकी हत्या कर दी.

स्कूल के पास एक बोरे में मिला शव

अधिकारियों ने बताया कि भानु प्रताप उर्फ ​​सुधीर का शव 29 मार्च को धर्मनपुर गांव के बाहर एक स्कूल के पास एक बोरे में मिला था और उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मीडिया से बताया कि बहराइच का औराही गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ 22 साल के सुधीर रामगांव थानांतर्गत धर्मनपुर में अपने मामा चेतराम गौतम के घर आया था तभी यह घटना हुई.

पुलिस को मिले हत्या करने के सबूत

उन्होंने बताया कि भानु के पिता कमलेश कुमार ने अपने बेटे की हत्या का आरोप चेतराम और उसके परिवार पर लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, फोन कॉल विवरण, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य का विश्लेषण किया गया. उन्होंने कहा कि छानबीन में चेतराम और उसकी पत्नी सुंदरी देवी की ओर से कथित तौर पर हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले, जिसके बाद गुरुवार को दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया.

रस्सी लपेटकर, बोरे में रख दिया था शव

अधिकारी ने कहा, ‘‘दंपति ने भानु को उनके परिवार की एक लड़की के साथ कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की नीयत से शव के गले में रस्सी लपेटकर, उसे बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से गांव के बाहर स्थित एक सरकारी स्कूल के निकट फेंक दिया.’’ तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

यह भी पढें -

यूपी में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 22 लोगों की हुई मौत, CM योगी ने किया मदद का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget