एक्सप्लोरर

UP Crime: अयोध्या और बाराबंकी का कुख्यात साइको किलर गिरफ्तार, जानिए- क्यों बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था शिकार?

crime accepted: पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. युवक ने यह भी बताया कि जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में भी उसने ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है.

Psycho Killer: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) और अयोध्या (Ayodhya) जनपदों में अधेड़ और बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाने वाले साइको किलर अमरेंद्र (Amrendra) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी उस समय हुई, जब यह एक और महिला को शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था. अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार यह आरोपी बुजुर्ग और अधेड़ महिलाओं से पहले दुराचार करता था और बाद में हत्या कर देता था. यहां तक कि महिलाओं के शव को भी वह मौके पर निर्वस्त्र ही छोड़ देता था.

पुलिस ने घोषित कर रखा था 25 हजार का इनाम
हत्या के मामलों की जांच के दौरान हत्या करने के एक ही पैटर्न को देखते हुए पुलिस इसे किसी एक ही अपराधी की कारगुजारी मान रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई थीं. साइको किलर के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 25 हजार रुपये ईनाम की भी घोषणा की गयी थी. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद अयोध्या और बाराबंकी दोनों जनपदों के लोगों ने राहत की सांस ली है.

बाराबंकी के असंद्रा का रहने वाला है अमरेंद्र
पकड़ा गया आरोपी अमरेंद्र बाराबंकी जनपद के असंद्रा का रहने वाला है. उस पर बाराबंकी जनपद में दो और उससे सटे अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र में एक घटना को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस के अुनसार, आरोपी ने बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र में इसने पांच दिसंबर 2022 को पहली घटना को अंजाम दिया. मवई थाना क्षेत्र के खुशेटी ग्राम निवासी एक महिला गायब हुई और छह दिसंबर की दोपहर को उसका निर्वस्त्र शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि दुराचार के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी. महिला के शरीर पर चोटों के भी निशान थे. 

17 दिसंबर को बाराबंकी में की वारदात
अभी अयोध्या वाले मामले में पुलिस आरोपी की तलाशी कर ही रही थी कि 17 दिसंबर को बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट कोतवाली से कुछ ही दूरी पर इब्राहिमाबाद ग्राम के खेत में 62 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव मिला. इसकी हत्या भी दुराचार के बाद गला दबाकर की गई थी. इस बार भी यह अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना ग्राम में घास काटने गई एक महिला को जब वह खींचकर सरसो के खेत में ले जा रहा था, तभी कुछ महिलाओं की उस पर नजर पड़ गई. महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े और इसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

चार दिसंबर को सूरत से लौटा था आरोपी
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरो​पी पिछले चार दिसंबर को सूरत से लौटा था. उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन गौना अभी तक नहीं हुआ है. इसके पिता ने 3 शादियां की थीं. अपनी मां की मृत्यु के बाद से आरोपी खुद को उपेक्षित महसूस करता था. उसके पास से बरामद मोबाइल की हिस्ट्री में इसके पोर्न फिल्म देखने की बात भी सामने आई है. यह भी सामने आया है कि यह किसी तांत्रिक बाबा के पास भी जाया करता था.

पुलिस की पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया अपना जुर्म
रूदौली के सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि 23 जनवरी को शाम करीब पांच बजे थाना मवई क्षेत्र में ग्राम मनोना से पुलिस को सूचना मिली कि गांव में ही खेत में काम कर रही एक महिला के साथ एक युवक जबरदस्ती और दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है. इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ रखा था. पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाने लाया. मामले में पीड़िता के पति की तहरीर पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. युवक ने यह भी बताया कि जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में भी उसने ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है. युवक ने बताया कि वह सुनसान स्थान पर किसी महिला को अकेली पाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget