एक्सप्लोरर

यूपी की अदालतों पर आज रहेगी नजर, ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे, ताजमहल के बंद कमरे खोलने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी सुनवाई

UP में आज जहां ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट के फैसले में ये साफ होगा कि सर्वे के लिए नियुक्त मौजूदा कोर्ट कमिश्नर को बदला जाएगा या नहीं? वहीं ताजमहल के बंद कमरे खोलने के विवाद पर भी सुनवाई होगी.

Court Verdict On Several Matters: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फैसलों का गुरुवार है, दरअसल आज प्रदेश की तीन अदालतों में तीन बड़े मामलों को लेकर सुनवाई होनी है. जहां आगरा (Agra), मथुरा (Mathura) और वाराणसी (Varanasi) के मस्जिद-मीनारों पर फैसला आ सकता है. वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद केस में सर्वे पर आज दोपहर 12 बजे जिला कोर्ट का फैसला आने वाला है, तो वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अहम सुनवाई करने वाला है. इसके साथ ही ताजमहल से जुड़े विवाद में भी आज सुनवाई का दिन है. ये सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच करने वाली है.

ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट के फैसले में आज ये साफ होगा कि सर्वे के लिए नियुक्त मौजूदा कोर्ट कमिश्नर को बदला जाएगा या नहीं ? मथुरा के विवाद में दाखिल याचिका में मांग की गई है कि मुकदमे का ट्रायल हाईकोर्ट अपनी निगरानी में कराए. विवादित स्थल का जल्द से जल्द सर्वे भी करवाए. ताजमहल विवाद में 22 बंद कमरों को खोलने की मांग वाली याचिका बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने दी है जिनका दावा है कि ताजमहल, तेजोमहालय यानी शिव मंदिर है.

याचिका में ताजमहल के बंद 22 कमरों को खोलने की मांग

वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कल सुनवाई पूरी कर ली थी. फैसला सुरक्षित रख लिया था जो आज आएगा. वहीं मथुरा कोर्ट में वाद दाखिल करने वाले भगवान श्रीकृष्ण विराजमान ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. वाद के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त किया जाए. शाही ईदगाह मस्जिद को हटाया जाए. इसके साथ ही ताजमहल विवाद में उस याचिका पर आज सुनवाई होनी है जिसमें ताजमहल के बंद 22 कमरों को खोलने के लिए ASI को निर्देश देने की मांग है.

UP: Yogi सरकार के ऐलान के बाद हाईटेक होगी UP विधानसभा, E-विधान सिस्टम को किया जाएगा लागू

जयपुर राजघराने का ताजमहल पर बड़ा दावा

इस बीच ताजमहल पर जयपुर राजघराने ने बड़ा दावा किया है. राजघराने की सदस्य और बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने कहा है कि वहां हमारा महल था. दीया कुमारी ने कहा, ''आगरा का ताजमहल जयपुर राजपरिवार की जमीन पर बना हुआ है. मुगल शासक शाहजहां ने जयपुर राजघराने की जमीन पर कब्जा किया था. अगर कोर्ट आदेश दे तो वह दस्तावेज भी मुहैया करा देंगी. ताजमहल के बंद कमरों को खोला जाना चाहिए, इससे कई सच्चाई सामने आ जाएगी.''

Yogi 2.0 Assembly Session: योगी सरकार 2.0 का पहला विधानसभा सत्र 23 मई से, कैबिनेट के बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget