एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ जंग में रंग ला रही है योगी सरकार की मुहिम, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा

यूपी में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा हो गई है. प्रदेश में अबतक कोरोना के 3758 केस सामने आ चुके हैं. जिनमें कुल एक्टिव केस 1707 हैं. वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1965 हो गई है.

लखनऊ, अनुभव शुक्ला: कोरोना संक्रमण काल के बीच उत्तर प्रदेश से एक राहत भरी खबर आई है. अब यूपी में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा हो गई है. 13 मई के शाम तक के आंकड़ों पर गौर करें तो, प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1965 हो गई है.  बुधवार को अलग-अलग जिलों से 92 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस महज 1707 ही बचे हैं.

बुधवार को सामने आए 116 नए मामले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जिस तरह कोरोना से निपटने की जंग में जुटी है, उसके प्रयास अब असर दिखाने लगे हैं. यही वजह है कि पूरे देश में कोरोना से रिकवरी रेट यूपी में सबसे ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 3758 केस अभी तक सामने आ चुके हैं हैं. वहीं, बुधवार को प्रदेश में 116 नए मामले सामने आए.

सबसे ज्यादा आगरा की हालत खराब

13 मई को जिन जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए, उनमें आगरा में 11, लखनऊ में 15 और गौतमबुद्ध नगर में 15 केस हैं. उत्तर प्रदेश में अब तक 1 लाख 45 हज़ार 637 लोगों के सैंपल की जांच की गई हैं, जिसमें से 3758 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अभी 811 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है.

एकमात्र कोरोना फ्री चंदौली में भी निकला केस 

उत्तर प्रदेश में 9510 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है. कोरोना के कुल 3758 मामलों में से 1238 मामले तब्लीगी जमात या उससे जुड़े लोगों के संपर्क में आने वालों से जुड़े हुए हैं. पूरे प्रदेश में 86 लोग इस गंभीर बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि बुधवार को कोरोना से बचे यूपी के एकमात्र जिले चंदौली में भी कोविड-19 का एक केस सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 74 से बढ़कर 75 हो गई है.

यह भी पढ़ें:

Saharanpur: नंगे पैर, भूखे-प्यासे पैदल निकल पड़े अपने गांव की ओर...मजदूरों के ये आंसू बहुत कुछ कहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget