एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: कोरोना की चपेट में आने से 8072 लोगों की हो चुकी है मौत, 19729 है एक्टिव केसों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 8072 लोगों की मौत हो चुकी है. गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को 49 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 16 और मरीजों की मौत हो गई. महामारी से राज्य में अब तक 8072 लोगों की मौत हो चुकी है. अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को कोरोना उपचार के बाद 1,770 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. इस समय एक्टिव केसों की संख्या 19,729 है.

1,56,023 सैंपलों की हुई जांच अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुल 5,37,755 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. शनिवार को प्रदेश में 1,56,023 सैंपलों की जांच की गई. उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में संक्रमण बढ़ रहा है. उन्होंने अनुरोध किया कि बुजुर्ग, बीमार, छोटे बच्‍चे, गर्भवती महिलाओं को अनावश्‍यक घर से बाहर नहीं जाना चाहिए.

49 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बता दें कि, गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को 49 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. जिले में संक्रमण से 85 लोगों की मौत हो चुकी है. जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक 49 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 94 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली.

85 लोगों की मौत हो चुकी है दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 850 मरीजों का उपचार चल रहा है. जिले में अब तक कुल 23,154 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 24,089 मरीज अब तक संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 85 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: लखनऊ पहुंचे कोरोना वैक्सीन को रखने वाले खास रेफ्रीजिरेटर, कब और कैसे होगा वैक्सीनेशन पढ़ें ये खास रिपोर्ट

इटावा: लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने दिया दो शावकों को जन्म, पार्क में खुशी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget