एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: 24 घंटे में सामने आए 20,510 नए केस, अब तक 9,376 मरीजों की हो चुकी है मौत

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,510 नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण की चपेट में आने से राज्य में अब तक 9,376 लोगों की मौत हो चुकी है. सात जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,510 नए मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 हो गई है. प्रदेश में 4,517 लोग इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है. संक्रमण की वजह से अब तक 9,376 लोगों की मौत हुई है. रविवार को प्रदेश में 2,10,121 सैंपल की जांच की गई. 

3,73,84,344 नमूनों की हो चुकी है जांच 
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 3,73,84,344 सैंपल की जांच की गई है. इसके अलावा अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, लगाई गई है. इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है. 

कोरोना संक्रमित हुए सीएम योगी 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम योगी ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ''शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं'' योगी ने ट्विटर पर आगे लिखा, प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें.

ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सात जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है. अत्यंत जरूरी सर्जरी को छोड़कर शेष सभी प्रकार के ऑपरेशन टालने के निर्देश दिए गए हैं. असाध्य रोगियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकार ने ऐसे रोगियों के इलाज की सुविधा पहले की तरह ही जारी रखने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 

Yogi Adityanath Corona Positive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget