एक्सप्लोरर

Coronavirus in Noida: नोएडा में कोरोना की दस्तक, नेपाल से आया शख्स मिला संक्रमित, गुरुग्राम में करता है काम

Coronavirus Cases in Noida: नोएडा में कोरोना से संक्रमित शख्स गुरुग्राम की कंपनी में काम करता है और अभी हाल ही में नेपाल से लौटा है. उसे अभी घर में ही अलग कर दिया गया है.

देश में एक बार फिर से कोरोना (Covid 19) की रफ्तार डराने लगी है. इस बीच यूपी के नोएडा (Noida) में कोरोना का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से सतर्कता बरत रहा है. नोएडा सेक्टर-36 में रहने वाला ये व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव (Covid Positiv Cases) मिला है. नेपाल से लौटे इस व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच के लिए नमूने दिए थे. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति से संपर्क कर होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुग्राम स्थित एमएनसी में काम करने वाला एक व्यक्ति कंपनी के निर्देश पर नेपाल गया था. करीब एक सप्ताह पूर्व नेपाल से लौटने पर कोविड जांच कराई थी. पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. दूसरी बार 18 दिसंबर को नमूना लिया गया और यह रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई. व्यक्ति होम आइसोलेशन में है.

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा सैंपल
विभाग की ओर से पॉजिटिव व्यक्ति से संपर्क कर कोरोना के इस्तेमाल में जरूरी दवा भिजवाने की पेशकश की गई थी, लेकिन व्यक्ति ने विभाग से किसी भी प्रकार की दवा लेने से इनकार किया है. व्यक्ति का कहना है कि वह पहले से डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहा है. एहतियात के तौर पर विभाग की ओर से व्यक्ति के नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने को लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा गया है.

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  इस मामले के बाद अब विभाग की ओर से कोरोना सैंपलिंग एक बार फिर से बढ़ा दी गई है. गुरुवार को जिला अस्पताल में 30 से अधिक संदिग्धों की जांच की गई है. ज्यादातर जांच में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आइएलआइ) के मरीज शामिल रहे. 

UP Corona Update: लखनऊ में कोरोना की दस्तक, बुजुर्ग महिला हुई पॉजिटिव, राज्य में बढ़ने लगे मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget