एक्सप्लोरर

UP Corona Cases: एनसीआर में बढ़ रहे कोरोना केस, सीएम योगी ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं. कोविड प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई.

UP Corona News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक में उन्होंने स्कूली छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूली छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने और उनके बीच कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं.

कोविड प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा.

एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में आवश्यक रूप से जागरूक किया जाना चाहिए. प्रवक्ता ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है. बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 103 और गाजियाबाद में 33 नए मरीज सामने आए हैं.”

मास्क लगाने के नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर

प्रवक्ता के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एनसीआर के जिलों और लखनऊ में सभी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने के नियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए जागरूक भी किया जाए.” प्रवक्ता के मुताबिक, योगी ने कहा कि हमें बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा और स्कूलों में छात्रों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जाए.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एनसीआर के जिलों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) और लखनऊ में टीकाकरण से बचे लोगों को चिन्हित कर उन्हें टीका लगाया जाए.

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कुल 856 सक्रिय मामले मौजूद हैं. बीते 24 घंटे में 1.13 लाख नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 170 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 110 लोग कोरोना मुक्त भी हुए.

उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है, लेकिन बच्चों के टीकाकरण को और गति देने की जरूरत है. प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की सौ फीसदी आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि 86.69 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को दोनों खुराक हासिल हो चुकी हैं.

उन्होंने बताया कि 15 से 17 साल के आयु वर्ग में 94.26 प्रतिशत किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पहली खुराक के बाद पात्रता के अनुसार दूसरी खुराक दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

अलीगढ़ में सीता-राम जप रहे बुजुर्ग पर थूका, विरोध करने पर की पिटाई, एक गिरफ्तार

UP News: यूपी पहुंचा लाउडस्पीकर विवाद, बीजेपी विधायक मुक्ता राजा ने मस्जिदों में लगे स्पीकरों की मांगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget