एक्सप्लोरर

UP Politics: 'इंडिया' गठबंधन में बढ़ी दरार, कांग्रेस ने कर दिया सीएम फेस का एलान?

Lok Sabha Elections 2024: सपा के एक कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए बैनर लगाया था. जिसके बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी पार्टी दफ्तर के सामने ऐसी ही होर्डिंग लगा दी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में पोस्टर वार छिड़ गई है. पहले सपा ने अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री का पोस्टर लगवाया था. अब कांग्रेस ने उसके जवाब में राहुल गांधी को 2024 में देश का मुखिया और अजय राय को 2027 में प्रदेश का नेतृत्व करने का पोस्टर लगाया है. कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में लिखा है- 2024 में राहुल गांधी और 2027 में अजय राय.

इस पोस्टर का सीधा संदेश है कि 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री तो 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्यमंत्री बनेंगे. मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत सीट न मिलने से सपा नाराज है. सपा अकेले चुनाव लड़ रही है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर भी दरार बढ़ती जा रही है. 

कांग्रेस और सपा में पोस्टर वार

दोनों ही दलों के तरफ से जुबानी जंग जारी है. ऐसे में कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक कार्यकर्ता ठाकुर नितांत सिंह नितिन द्वारा लगाए गए इस पोस्टर से सपा और कांग्रेस के विवाद को और हवा दे दी है. नितिन ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की भावना है. साथ ही आम लोग भी कांग्रेस के साथ आना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होगा और राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे. उसके बाद अजय राय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. 

अखिलेश को बताया था भावी प्रधानमंत्री

लखनऊ में बीते दिनों समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'भावी प्रधानमंत्री' बताते हुए एक होर्डिंग लगाया गया था. होर्डिंग लगाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा, ''समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें. भारत गठबंधन में हम चाहते हैं कि अखिलेश यादव ही प्रधानमंत्री का चेहरा बनें. कोई भी दावा कर सकता है, लेकिन असल में जो बीजेपी को हरा सकती है वो समाजवादी पार्टी है.''

ये भी पढ़ें- 

UP News: 'किसी उचक्के ने बेटी की इज्जत से खिलवाड़ किया, तो...', सीएम योगी ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget