एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अजय कुमार लल्लू ने RPN सिंह पर साधा निशाना, बोले- पता नहीं था बबूल का पेड़ लगाया है

UP Elections: अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का दिल बड़ा है और सबको मौका देती है उन्हें भी दिया. स्टार प्रचारक बनाया लेकिन पता नहीं था कि बबूल का पेड़ लगाया है.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने पर निशाना साधा है. अजय लल्लू ने कहा कि एक गरीब, किसान, मजदूर के बेटे को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया. चाहे ये रहे या जितिन प्रसाद इन्हें पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का आगे बढ़ना रास नहीं आ रहा. उनको बस मंच, सम्मान चाहिए लेकिन पार्टी कार्यकर्ता के लिए खड़े नहीं होंगे. उन्होंने कहा इन्हें गरीब, मजदूर से चिढ़ है इसलिए कांग्रेस छोड़ दी. सीबीआई, ईडी के डर से संपत्ति, स्कूल, जमीन बेचने के डर से ये लोग भागे. ऐसे ऐशो आराम करने वालों की कांग्रेस में जगह नहीं. जो संगठन और पार्टी के लिए नहीं चलेगा उसकी कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है.

मेरे मामले में बयान नहीं दिया- अजय लल्लू
अजय लल्लू ने कहा कि जब आरपीएन सिंह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे तब 2013 में कांग्रेस के कार्यकर्ता को पुलिस ने तमकुहीराज में बुरी तरह मारा पीटा था. मैं आंदोलन पर बैठा तो लगातार दबाव देते रहे संघर्ष मत करो. 2015 में सपा सरकार में गन्ना किसानों के आंदोलन को लेकर मैं जेल गया. वे इतने बड़े नेता थे न एक बार जेल आये न मेरे मामले में एक बयान दिया.

कांग्रेस कार्यकर्ता के दुख-सुख के साथी नहीं रहे- अजय लल्लू
जब मैं सीएलपी लीडर था और खनन के खिलाफ धरने पर बैठा, 6 महीने आंदोलन किया. मुझे 18 दिन जेल भेज गया. तब वो मुझे कहते रहे कि उनके पास लगातार योगी जी का फोन आ रहा है. वे मुझे आंदोलन खत्म कर समझौते के लिए कहते रहे. तब मेरा दिल्ली के अधिवेशन में उनसे हॉट टॉक हुआ. वे किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के दुख सुख के साथी नहीं रहे. उनका कांग्रेस के प्रति क्या योगदान रहा जिसने उन्हें इतने बड़े कद तक पहुंचाया. आज उनको याद आ रहा कि पिछड़े वर्ग के नेता हैं. जबकि खुद को क्षत्रिय लिखते हैं. उनको खुद को पिछड़ा वर्ग का कहने में शर्म आती.

कांग्रेस में ऐसे राजा महाराजा की जगह नहीं- अजय लल्लू
अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का दिल बड़ा है और सबको मौका देती है उन्हें भी दिया. स्टार प्रचारक बनाया लेकिन पता नहीं था कि बबूल का पेड़ लगाया है. कांग्रेस में ऐसे राजा महाराजा की जगह नहीं जो गांव गरीब के लिए काम न करें. डरने वाले कांग्रेस छोड़ देंगे, लड़ने वाले रुकेंगे. उन्होंने कहा कि, आरपीएन कहते हैं बीजेपी में राष्ट्रवाद है. हाथरस की बेटी की बलात्कार कर हत्या हुई, सरकार संरक्षण में रही, ये आरपीएन सिंह को राष्ट्रवाद दिखता? सरकार 69 हजार भर्ती में आरक्षण खत्म कर नौकरी खा गई ये उनको राष्ट्रवाद दिखता? लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, ये उनको राष्ट्रवाद दिखता? 

राहुल गांधी का सिपाही बनकर जियूंगा-मरूंगा- लल्लू
अजय लल्लू को लेकर भी पार्टी छोड़ने की चर्चाएं चल रही हैं के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर जियूंगा और मरूंगा. प्रयागराज में पुलिस के हॉस्टल में घुसकर लाठीचार्ज पर अजय लल्लू ने कहा कि ये निरंकुश पुलिस, निरंकुश सरकार है, रोजगार की जगह लाठी चला रही है. होस्टल में घुसकर तोड़फोड़ कर रही. नौजवान के साथ कांग्रेस खड़ी है. नौजवान लाठी का जवाब चुनाव में देगा और इन्हें उखाड़ फेंकेगा, कांग्रेस आएगी.

बीजेपी पर साधा निशाना
रायबरेली में शराब पीने से हुई मौतों पर अजय लल्लू ने कहा कि जहरीली शराब पीने से प्रदेश में हज़ारों मौतें हुईं. माफियाओं को सरकार ने संरक्षण दिया. एक माफिया बतांए जो पकड़ा गया हो? माफिया तो टिकट पाने की स्थिति में हैं. आबकारी अधिकारी, इंस्पेक्टर पर कार्रवाई सिर्फ दिखावा है. जो मुख्य लोग हैं, तमाम विधायक, सांसद, मंत्री जो इसमे शामिल किसी एक के खिलाफ कार्रवाई की है? सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसलिए ये सब बेखौफ होकर चल रहा. इस मुद्दे को सदन में भी उठाया था, सरकार गंभीर नहीं है.

ये भी पढ़ें:

UP Election: BJP विधायक का विवादित बयान, बोले- बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे

UP Election: सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा का बीजेपी पर हमला, जाट और मुस्लिम वोट को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget