एक्सप्लोरर

UP Election: BJP विधायक का विवादित बयान, बोले- बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के किदवई नगर विधायक और पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी ने समर्थकों के सामने विवादित बयान दिया है.

UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी का विवादित बयान सामने आया है. महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों से मुखातिब होते हुए उन्हें चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर लाठी डंडे जूते और चप्पल चलाने का आदेश दे रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि बस गोली न चलाना उसे वह देख लेंगे. इस बयान पर बखेड़ा खड़ा हो गया है और उनके धुर विरोधी कहे जाने वाले अजय कपूर ने इसे बीमार मानसिकता का परिचायक बताया है. अजय कपूर का यह कहना है कि वह जनता के सेवक हैं किसी को मारने और पीटने में विश्वास नहीं करते.

बस गोली मत मारना बाकी मैं देख लूंगा- विधायक
उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. नेताओं की बयानबाजी अब विवादित हो चली है. भारतीय जनता पार्टी के किदवई नगर विधायक और पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी ने समर्थकों के सामने विवादित बयान दिया है. इस वीडियो में महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों से मुखातिब हैं और उनसे कह रहे हैं कि आतताई और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को कतई बख्शा ना जाए उनकों लाठी-डंडों जूते और चप्पलों से सबक सिखाया जाए. इसके आगे बढ़ते हुए महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों से कहते हैं कि बस गोली मत मारना बाकी वह सब देख लेंगे.

विधायक ने विवादित वीडियो पर दी सफाई
महेश त्रिवेदी का अपने विवादित वीडियो पर कहना है कि उनके कार्यकर्ता बहुत शरीफ हैं. उनके उत्साह के लिए ये कहा गया था कि जो गुंडे और मवाली हैं और जो लोग व्यवस्था को खराब करते हैं उनको रोको और अगर वह उसके बाद भी उद्दंडता करें तो सभी संगठित होकर उनपर अनुशासन करें. इसके आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि आततायी लोग वो होते हैं जो एकतरफा बात करते हैं. जो कमजोर को दबाने का काम करते हैं. जो भय को बढ़ाने का काम करते हैं. महेश त्रिवेदी का कहना है कि भयमुक्त समाज का निर्माण करने का काम वो कर रहे है और सबके कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कार्यकर्ता जब आत्मबल से मजबूत होगा और लोगों को न्याय और संरक्षण देगा तभी भय समाप्त हो सकता है.

कांग्रेस नेता अजय कपूर पर हमला बोला
महेश त्रिवेदी ने धुर विरोधी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 15 साल यहां रहा जनता जानती है कि उन्होंने राजनीति को व्यापार बनाकर बहुत ज्यादा माल बटोर लिया. उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर जमीन और जहां वो रहते हैं वहां पैसे का जमकर उपयोग किया और ताकत का भी उपयोग किया. पैसा देकर और फिर लोगों को दबाकर अपनी तरफ करने की कोशिश करते रहे. इसी खौफ को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि दबे कुचले लोग जिसके पास पैसा होता है, उससे भय खाते हैं.

मैंने कहा है मैं कहूंगा- विधायक
महेश त्रिवेदी ने आगे कहा कि, पहले भ्रष्टाचार बहुत होता था. लोग सोचते थे कि पैसा देकर सबकुछ किया जा सकता है. अब ईमानदार लोगों का वक्त आ गया है. अब इनसब का कोई असर नहीं पड़ेगा. जनता के हित के लिए हम काम कर रहे हैं. नए समाज का निर्माण करेंगे. इसलिए हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर कोई भय बढ़ा रहा है तो जूते से मारो, चप्पल से मारो. मैंने कहा है और कहूंगा इसमें कोई दिक्कत नहीं है. बगैर अनुशासन के निर्माण नहीं हो सकता. अनुशासन के लिए डंडा चलाना पड़े तो उसका प्रयोग करना चाहिए.

कांग्रेस नेता अजय कपूर कह रहे हैं कि वो जनता के सेवक हैं. इस क्षेत्र का उन्होंने कायाकल्प किया है. मारपीट में उनका कोई विश्वास नहीं है. किसी की मानसिकता कैसी भी हो सकती है. मैं जनता का सेवक हूं किसी को मारने पीटने नहीं आया हूं. विधायक महेश त्रिवेदी के इस बयान और अजय कपूर की प्रतिक्रिया के बाद यह माना जा रहा है कि किदवई नगर की सियासत आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्म होने जा रही है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: कल ग्रेटर नोएडा पहुंचकर चुनावी रणनीति को धार देंगे गृहमंत्री अमित शाह, गांव वाले करेंगे इस बात की शिकायत

UP Election: एटा में समाजवादी पार्टी में बगावत, बीएसपी में शामिल हुए अजय यादव, एबीपी गंगा की खबर पर मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget