एक्सप्लोरर

'वाराणसी कब जाएंगे...', पीएम नरेंद्र मोदी के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने पूछा ये तीखा सवाल

UP News: कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि उन्होंने देर कर दी उन्हें तो सबसे पहले वायनाड पहुंचना चाहिए था. राहुल गांधी के वहां जाने के बाद हमारी वहां की टीम ने बहुत काम किया.

PM Modi Visit Wayanad: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (10 अगस्त) को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिला पहुंचे और चूरलमाला में पैदल चलकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया. वहीं पीएम मोदी के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने तंज कसा है, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी से सवाल भी पूछ हैं.

पीएम मोदी के वायनाड दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उन्होंने देर कर दी उन्हें तो सबसे पहले वायनाड पहुंचना चाहिए था. राहुल गांधी के वहां जाने के बाद हमारी वहां की टीम ने बहुत काम किया. मैं पीएम मोदी से इतना जरूर कहना चाहूंगा कि वे वाराणसी कब जाएंगे?. अपने मतदाताओं और उन्हें तीन बार सांसद बनाने वाली जनता का हाल लेने के लिए वे काशी कब जाएंगे, देश और वाराणसी की जनता जानना चाहती है."

बता दें कि पीएम मोदी ने एक राहत शिविर का भी दौरा किया, जहां भारी भूस्खलन के कारण विस्थापित हुए कई लोग रह रहे हैं. उन्होंने घटना से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की. इनमें दो बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया. इस आपदा में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इसके बाद में प्रधानमंत्री ने दोपहर करीब ढाई बजे मेप्पाडी स्थित शिविर का दौरा किया और वहां करीब आधा घंटा बिताया तथा कुछ लोगों से बातचीत की.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड भूस्खलन घटना और चल रहे राहत प्रयासों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी उपस्थित रहें. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा मैंने जब से इस आपदा के बारे में सुना तब से मैं यहां पर संपर्क में रहा और पल-पल की जानकारी लेता रहा. केंद्र सरकार के जितने भी अंग है जो भी इस स्थिति में काम आ सकते हैं उसे तुरंत काम पर लगाया गया. जो परिवार इसमें घिरे हैं उनकी सहायता करना. यह त्रासदी सामान्य नहीं है, सैकड़ों परिवार के सपने उजड़ गए हैं.

एजेंसी इनपुट के साथ

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उतरी करणी सेना, 4 दिन का दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget