एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा', पदभार ग्रहण करते ही UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एलान

Ajay Rai on Bulldozer: कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने अजय राय ने अपने शपथ ग्रहण से पहले शक्ति प्रदर्शन किया. वह गुरुवार को वाराणसी से कई दर्जन लग्जरी कारों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे.

UP News: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस ईडी, सीबीआई और बुलडोजर से डराया जाता है, मैं उस बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा. अजय राय गुरुवार को लखनऊ में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अजय राय ने कहा, ''आज चारों तरफ भय का वातावरण बना हुआ है. ईडी-सीबीआई और बुलडोजर से लोगों को डराया जा रहा है. हम डरने वाले नहीं है. कार्यकर्ताओं के लिए जान की बाजी भी लगानी पड़ी तो मैं तैयार हूं.''

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने अजय राय ने अपने शपथ ग्रहण से पहले शक्ति प्रदर्शन किया. वह गुरुवार को वाराणसी से कई दर्जन लग्जरी कारों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे. यहां काशी के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें शपथ दिलाई. शपथ के बाद अजय राय ने कहा, ''योगी-मोदी की दमनकारी सरकार है. आज 24 तारीख से 2024 फतेह की तैयारी करेंगे.'' अजय राय ने कहा कि देश का हर व्यक्ति अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है. उन्हें पीएम बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा. आप जो मुझे ताकत दोगे, उससे 10 गुनी ताकत हम आपको देंगे. मैं जनता के लिए सड़क पर संघर्ष करूंगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को साथ लेकर चलती है. 2015 में सरकार ने मुझे रासुका लगाकर सात माह के लिए जेल भेज दिया था. आज हमें सबका साथ और सहयोग चाहिए. जल्द कांग्रेस आपको पूरे प्रदेश की सड़कों पर संघर्ष करते नजर आएगी. अजय राय ने सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया. इसके बाद जौनपुर, सुल्तानपुर और अमेठी होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में शपथ ग्रहण से पहले आरती हुई. इसके बाद अजय ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शपथ लिया.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'यूपी में पहले स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा वसूलते थे टैक्स'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget