एक्सप्लोरर

UP Politics: 'BJP लूट की गारंटी, लोगों के साथ कर रही छल'- अजय राय, जल्द शुरु होगी परिवर्तन यात्रा

Meerut News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को मेरठ में जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे. उन्होंने कहा कि आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा भाइचारे का पैगाम देगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज बस अड्डे के पास शनिवार को सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की जल्‍द ही शुरू होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा देश के लिए प्यार, भाईचारे का पैगाम देने के लिए होगी.

अजय राय ने जनरल शाहनवाज खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनरल खान जैसी शख्सियत का जुड़ाव मेरठ से रहा है. वे सुभाष चंद्र बोस के साथ रहे, स्‍वतंत्रता सेनानी रहे, मेरठ से सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे.

प्रदेश में पदयात्रा करेगी कांग्रेस
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है. यात्रा का नाम परिवर्तन संकल्प यात्रा है. यह यात्रा देश के क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की विरासत को बचाने के लिए प्यार-मोहब्बत, भाईचारे का पैगाम देने के लिए होगी. यह यात्रा पहले चरण में सहारनपुर से शुरू होकर सीतापुर तक जाएगी.

बीजेपी पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लूट की गारंटी है, जो भाजपा दोहरे मापदंड अपना कर लोगों के साथ छल कर रही है. बीजेपी ने राजस्थान में 450 रुपये और छत्तीसगढ़ में 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर दे रही है, जबकि अन्य राज्यों में 1000 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जा रहा है. यह बीजेपी की जनता को लूटने की दोहरी नीति है.

यूपी की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी
उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी चल रही है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है. देश में 2024 के लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में जिस तरह नफरती माहौल बनाया जाने लगा है, उससे बचाव सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा कर सकती है. वहीं, अजय राय ने कहा कि यह सबको याद रखना चाहिए कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज्‍यादा वोट मिले हैं. कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: PM मोदी को चुनौती देने वाराणसी जाएंगे नीतीश कुमार, इन सीटों पर दम दिखाएगी JDU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget