एक्सप्लोरर

CM Yogi In Mirzapur: सीएम योगी ने मिर्जापुर को दी करोड़ों की सौगात, मां विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mirzapur News: एक दिवसीय प्रवास पर मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम योगी ने कहा कि आधी आबादी को उनका अधिकार मिला है.

CM Yogi Mirzapur Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार (30 अक्टूबर) को मिर्जापुर (Mirzapur) पहुंचे. सीएम योगी सबसे पहले विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी की पूजा आराधना कर आशीर्वाद लिया. सीएम ने 'विंध्य शक्ति सम्मान' एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण किया.

मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने जनपद मिर्जापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई समाज उन्नति नहीं कर सकता. 

आधी आबादी को मिला अधिकार 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार महिलाएं राजनीतिक एजेंडे में शामिल हुई हैं. जन धन अकाउंट, आयुष्मान योजना, स्वामित्व योजना व अन्य योजनाओं के साथ देश की नई संसद बनने के साथ देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिला. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नारी शक्ति के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ. ये नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करने का अवसर है.

35 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम में अकेले नवरात्र अष्टमी के दिन 35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. पहले साल भर में इतने पहुंचते थे. ये बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से हो पाया. कोई सोच सकता था कि मां विंध्यवासिनी का बेहतरीन कॉरिडर बनेगा, विंध्य क्षेत्र में शुद्ध जल की आपूर्ति होगी. यहां आज मेडिकल कॉलेज बन रहा है, विश्वविद्यालय के लिए जल्द जमीन चयन कर एक्ट बनाकर इसका शिलान्यास करने वाले हैं.

पिछली सरकारों पर बोला हमला
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लोगों को बांटती थीं. सामाजिक ताने-बाने को तोड़ते हुए काम करती थीं, लेकिन बीजेपी विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को देती है. 

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: 'इजरायल-हमास युद्ध में टांग न अड़ाए कांग्रेस', केशव मौर्य प्रसाद बोले- देश के मुसलमानों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget