एक्सप्लोरर

UP News: आज अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 188 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे. योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में 1200 करोड़ की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 5 अगस्त को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे, योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है. मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी खास  होगा, जिसमें प्रशासनिक समीक्षा से लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और आमजन को संबोधित करने वाली जनसभा शामिल है. 

मुख्यमंत्री के दौरे की रूपरेखा स्पष्ट होने के बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की और प्रत्येक अधिकारी को उनकी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से सौंपी. 

अधिकारियों ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की निगरानी स्वयं करेंगे और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. स्थल निरीक्षण में जुटा प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन खान,  सहित अन्य अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक निरीक्षण किया.

ये है सीएम योगी का अलीगढ़ में कार्यक्रम

नुमाइश ग्राउंड, जहां मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे, वहां मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, वॉशरूम, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 5 अगस्त की सुबह 9:55 बजे अलीगढ़ के ITI मैदान में उतरेगा. इसके पश्चात वह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां वे 11:15 बजे तक मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. 

इसमें स्थानीय सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, नगर विकास, औद्योगिक विकास जैसे प्रमुख विभागों की प्रगति पर चर्चा होगी. बैठक में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस जिलों के अधिकारी शामिल होंगे.

नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री नुमाइश ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें भारी संख्या में आमजन की उपस्थिति की संभावना है. इसके लिए विभिन्न गांवों, शहरी क्षेत्रों और संगठनों से लोगों को आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री जनसभा में विकास परियोजनाओं की जानकारी देंगे, नई घोषणाएं कर सकते हैं और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे. 

इसके अतिरिक्त कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी रहेंगे. वे ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा में शामिल होंगे और बिजली से संबंधित समस्याओं पर बात करेंगे. अलीगढ़ जिले में विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याएं लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं, ऐसे में इस दौरे के दौरान कुछ अहम घोषणाएं होने की संभावना है.

सीएम दौरे के मद्देनजर स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित

योगी आदित्यनाथ के दौरे के देखते हुए अलीगढ़ की स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. इस संबंध में बीएसए की पत्र भी जारी कर दिया गया है. बीएसए की ओर से जारी पत्र में कहा गया, जो स्कूल संचालक स्कूलों को खोलेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

1200 करोड़ की योजना का करेंगे शिलान्यास

इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था बदली जाएगी. हेलीपैड से कलेक्ट्रेट और वहां से नुमाइश ग्राउंड तक मुख्यमंत्री के काफिले की निर्बाध आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जा रहे हैं. आमजन की असुविधा न हो इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से विशेष योजना बनाई गई है. योगी आदित्यनाथ ने यहां 1200 करोड़ की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी यहां से आगरा रवाना होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget