एक्सप्लोरर

यूपी में शुरू हुआ दस्तक-2, सीएम बोले- पिछली सरकारों की लापरवाही से गई बच्चों की जान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दस्तक अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 40 सालों से हर साल गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों के सैकड़ों बच्चे अपनी जान गंवा देते थे, क्योंकि वो गरीब थे लाचार थे इसलिए पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बिहार के कुछ जिलों में इंसेफेलाइटिस या दिमागी बुखार ने सैकड़ों बच्चों की जान ले ली है। उत्तर प्रदेश भी इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों का गवाह रहा है। हर साल यहां भी सैकड़ों बच्चों की मौत हो जाती थी। योगी सरकार की कोशिशों के बाद मौत के आंकड़ों में 63 फीसदी कमी आई है। दरअसल, इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार ने दस्तक अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता के बाद योगी सरकार ने दस्तक अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इस अभियान को 10 और जिलों में प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।

सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये अभियान अब गोरखपुर, बस्ती मंडल के साथ लखनऊ और देवीपाटन मंडल के दस और जिलों में चलाया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि पिछले 40 सालों से हर साल गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों के सैकड़ों बच्चे अपनी जान गंवा देते थे, क्योंकि वो गरीब थे लाचार थे इसलिए पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जब मैं प्रदेश का सीएम बना तो ये ठान लिया था कि इस दिमागी बुखार को खत्म करना है। इसी के तहत इस अभियान को पहले गोरखपुर और बस्ती के सात जिलों में शुरू किया गया।

सीएम ने बताया, मंदिर प्रांगण में क्यों खुला अस्पताल सीएम योगी ने इस बात का भी खुलासा किया कि गोरखपुर में उन्होंने मंदिर प्रांगण में अस्पताल क्यों खुलवाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 20-21 वर्षों से लगातार वो इस बीमारी को लेकर सड़क से संसद तक आवाज उठाते रहे और जब किसी ने नहीं सुनी तो थक हार कर खुद ही मंदिर में अस्पताल खुलवाया और वहां प्लेटलेट्स का इंतजाम कराया। इतना ही नहीं बल्कि मरीजों के लिए अलग वार्ड का भी इंतजाम कराया।

बतादें कि दस्तक अभियान के तहत 15 वर्ष तक के बच्चों के परिजनों को जापानी इंसेफेलाइटिस और एईएस के बारे में ट्रेंड हेल्थ वर्कर जानकारी देंगे। ये अभियान पूरे महीने चलाया जाएगा। पूरे देश में दिमागी बुखार के पीड़ितों में 75 फीसदी मरीज यूपी के होते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget