एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने कहा- हर जिला अस्पताल में हो रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था, कोविड वॉर्ड में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था की जाए. साथ ही कोविड वॉर्ड में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना वायरस की जांच क्षमता में लगातार वृद्धि करने की हिदायत दी है. सीएम योगी ने सोमवार को हर जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था करने के आदेश दिए है. मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में रोजाना एक हजार से अधिक और 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक जांच एंटीजन के माध्यम से की जाएं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जिला चिकित्सालय में रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था हो. साथ ही ट्रूनैट मशीन के माध्यम से रोजाना 2500 से अधिक टेस्ट किए जाएं. मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को मंगलवार को बरेली और मुरादाबाद मंडलों में कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए. उन्होंने अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा) और अपर मुख्य सचिव (ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज) को भी मंगलवार को आगरा और अलीगढ़ मंडलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव आर के तिवारी ने मुख्यमंत्री को कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और झांसी मंडलों की समीक्षा के नतीजों के बारे में बताया.

सीएम योगी ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि एल-1 कोविड अस्पतालों में 50 प्रतिशत बिस्तरों पर आक्सीजन की व्यवस्था रहे. एल-2 कोविड चिकित्सालय के सभी बिस्तरों पर आक्सीजन उपलब्ध रहे. एल-3 अस्पताल के सभी बिस्तरों पर आक्सीजन और वेंटीलेटर की उपलब्धता रहे. कोविड वॉर्ड में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एल-1, एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों में आवश्यकता के हिसाब से बिस्तरों की संख्या में वृद्धि के लिए एक अधिकारी को प्रभारी के रूप में नामित किया जाए. उन्होंने जरूरत के हिसाब से वेंटीलेटर की खरीद करने के निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि घरों में आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से भी निरंतर संवाद रखा जाए.

यह भी पढ़ें:

AAP नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- बीजेपी राज कायम हुआ 'गुंडाराज'

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में कोरोना का कहर, एक ही वार्ड से 41 लोग कोरोना संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget