एक्सप्लोरर

क्या आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर? यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ये दावा

योगी ने कहा कि 'ब्लैक फंगस' के मामले भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में गांव में भी निगरानी समिति काम कर रही है और एक समूह 'ब्लैक फंगस' को लेकर बनाया गया है.

नोएडा/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है और सरकार ने इस महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 'ब्लैक फंगस' को लेकर काफी गंभीर है और इसके उपचार के लिए एक विशेष योजना बनाई गई है. गौतमबुद्धनगर पहुंचे आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस महामारी की तीसरी लहर आनी है.

योगी ने कहा कि बच्चों और महिलाओं को इस संक्रमण से ज्यादा खतरा बताया जा रहा और इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित अस्पताल तैयार किये जा रहे हैं और 102 नम्बर की 2200 एम्बुलेंस को महिलाओं और बच्चों के उपचार के लिए समर्पित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 'ब्लैक फंगस' संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है और इसके उपचार की पूरी तैयारी की गई है. उन्होंने बताया कि लोगों को बताया जा रहा है कि यह बीमारी ज्यादा स्टेरॉयड लेने से और मधुमेह का स्तर ज्यादा होने से होती है.

मुख्यमंत्री कहा कि 'ब्लैक फंगस' के मामले भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में गांव में भी निगरानी समिति काम कर रही है और एक समूह 'ब्लैक फंगस' को लेकर बनाया गया है. आदित्यनाथ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की सूचना के बाद जांच प्रक्रिया तेज की गई है और गांव गांव में कोविड-19 जांच शिविर लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि घर में पृथक होकर उपचार करा रहे लोगों को चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जा रही है और उनसे लगातार संपर्क करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है.

यूपी में लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट- योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले तीन संयंत्र लगाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में गौतमबुद्ध नगर ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण मुक्त होने की दर लगातार बढ़ रही है और संक्रमण दर में निरंतर गिरावट दर्ज हो रही है जो अप्रैल में 16.33 प्रतिशत से घटकर अब 4.8 फीसदी पर आ गई है. आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश कोरोना वायरस की सर्वाधिक जांच करने वाला राज्य बन गया है जहां प्रतिदिन औसतन 2.5 लाख नमूनों की जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में अब तक तीन करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीका मुफ्त लगाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,080 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है और सभी जिलों में 72 घंटे से अधिक की रिजर्व ऑक्सीजन उपलब्ध है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ऑक्सीजन के सुचारू परिवहन के लिए क्रायोजेनिक टैंकर की व्यवस्था के लिए वैश्विक टेंडर जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में रहने वाले गरीब लोगों को तीन माह तक हर महीने प्रत्येक सदस्य तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

शुभ मुहुर्त में खुले केदारनाथ के कपाट, 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget